
सवाईमाधोपुर के इंदिरा मैदान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर में दर्शकों की भीड़।
सवाईमाधोपुर. यहां इंदिरा मैदान में चल रहे मेगा टे्रड फेयर में गुरुवार को दर्शकों की भीड़ परवान पर रहीं। लोगों ने परिवार सहित मेले का आनंद लिया। वहीं बच्चों ने झूले, चकरी में झूलकर व भूत बंगला शो देखकर भरपूर आनंद उठाया। गर्म वस्त्रों, सजावटी सामान, क्रॉकरी के आयटमों और हैण्डलूम की जमकर बिक्री हुई। दोपहर बाद से लोगों का मेले में परिवार सहित आना शुरू हो गया। रात दस बजे दर्शक बने रहे। मेला संयोजक जावेद आलम ने बताया कि मेले में पहली बार देश भर से विभिन्न उत्पादों की एक दर्जन से अधिक दुकानें अतिरिक्त आई हैं। बच्चों के खिलौनों से लेकर किचिन, घर साज सज्जा, ज्वैलरी, गर्म कपड़े, फर्नीचर, हैण्डलूम की दुकानें आकर्षण का केन्द्र बनी है। सह संयोजक शाकिर भाई ने बताया कि मेला स्थल बंपर ड्रॉ का बॉक्स रखा गया है। इसमें दर्शक अपना नाम व मोबाइल नम्बर लिखकर डाल सकते हैं। दस भाग्यशालियों का चुनाव किया जाएगा। उन्हें समापन पर सम्मानित किया जाएगा।
शर्ट और जींस का बना क्रेज : मेले में युवतियों के लिए खास डिजायन के ज्वैलरी आयटम पंसदीदा बने हुए हैं। वहीं युवक जींस, पेंट के साथ हैण्डलूम की शर्ट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बच्चों के बीच बेहत्तरीन खिलौने आकर्षण का केन्द्र बने हुए है।
Published on:
25 Jan 2019 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
