12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने कृषि मंडी गेट पर सभा कर किया प्रदर्शन

-समर्थन मूल्य पर खरीद व जिन्सों के वाजिब दाम दिलाने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
किसानों ने कृषि मंडी गेट पर सभा कर किया प्रदर्शन

सवाईमाधोपुर. आलनपुर स्थित कृषि उपज मण्डी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते किसान।

सवाईमाधोपुर. समर्थन मूल्य पर जिन्सों की खरीद समेत वाजिब मांगों को लेकर शनिवार को किसानों ने आलनपुर रोड स्थित कृषि उपज मण्डी गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना कोतवाली थाना पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाइश की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष कानजी मीणा के नेतृत्व में सुबह 11 बजे सभी किसान मण्डी गेट पहुंचे। यहां मुख्य गेट पर किसानों की सरसों, गेहूं, चना के वाजिब दामों को लेकर किसानों ने सभा की। सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल गुन सारिया ने कहा कि गुणवत्तायुक्त होने के बाद भी किसानों को सरसों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे है,जबकि बुवाई के समय बीज भी महंगे दिए जाते है। ऐसे में जब किसानों की फसल बेचने की बारी आती है, तो ओने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर है। केन्द्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसान परेशान है। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष रामजी लाल मीणा, तहसील अध्यक्ष विजय राम मीणा, तहसील उपाध्यक्ष भरत लाल मीणा, कालूराम मीणा, किसान नेता गजानंद जाट, रईस अहमद अंसारी, नवल गुर्जर, रामराज मीणा, लक्ष्मी नारायण रैगर, रामस्वरूप मीणा, शबनम, पप्पू लाल मीणा आदि ने सभा में किसानों की समस्याओं लेकर संबोधित किया। इस मौके कोतवाली थानाधिकारी चंद्रभान सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
इनका कहना है
कृषि उपज मण्डी में किसानों के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और समझाइश की। किसानों से मिले ज्ञापन को हमने उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
मिथलेश शर्मा, तहसीलदार, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग