
प्रतीकात्मक तस्वीर
यहां रंगपंचमी (हंडूकड़ी) के अवसर पर शुक्रवार शाम को डूंगरी वाले बालाजी के निकट आयोजित कुश्ती दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित यूपी एवं हरियाणा से आए विभिन्न पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं दंगल के आखिरी मुकाबले में कोटा के आदित्य पंवार एवं अमित कुमार मीणा बाजितपुर के बीच हार जीत के लिए काफी देर तक रस्साकसी चलती रही। हालांकि दोनों पहलवानों के दाव पेंच के आगे हार जीत का फैसला नहीं हो सका और आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। ऐसे में आयोजकों की ओर से दोनों को कुश्ती दंगल का संयुक्त विजेता घोषित कर ढाई-ढाई हजार रुपए की राशि वितरित की गई। दंगल में इससे पूर्व विभिन्न राशि वर्ग में करीब दो दर्जन से अधिक मुकाबला हुए। इनमें ग्यारह सौ, इक्कीस सौ, इकतीस सौ राशि वर्ग की अलग-अलग कुश्ती हुई।
यह भी पढ़ें : Paper Leak Case Update: 2 लाख में बनवाई फर्जी डिग्री, चारों भाई-बहन रिमांड पर, रडार पर आई ये यूनिवर्सिटी
दंगल में सवाईमाधोपुर की महिला पहलवान प्रिया कुमारी ने भी शिरकत करते हुए पुरुष पहलवान से मुकाबला किया तथा प्रतिद्वंदी को पराजित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दौरान दर्शकों की ओर से प्रिया को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस थाना का जाब्ता भी तैनात रहा। वहीं दंगल में मौजूद पंच पटेलों की ओर से बारी-बारी से सभी विजेता पहलवानों को नकद राशि बतौर पारितोषिक वितरित किया गया।
Updated on:
30 Mar 2024 04:05 pm
Published on:
30 Mar 2024 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
