10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

राशि जमा नहीं कराने पर नीलाम किए भूखंडों पर वापस लिया कब्जा

-अतिक्रमण को किया ध्वस्त

Google source verification

सवाईमाधोपुर.नगर परिषद क्षेत्र में वेयर हाउस कॉलोनी में भूखंडों की हुई नीलामी प्रक्रिया में बोली के आधार पर आंवटित हुए भूखंडों की पूरी राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित भूखंडों को वापस कब्जे में लेने की कार्रवाई शुक्रवार को की। नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीणा ने बताया कि नीलामी में बोली के आधार पर आंवटित भूखंडों 51, 52 और बी 29 की राशि एक माह के भीतर पूरी राशि जमा कराई जानी थी लेकिन संबंधित बोलीदाताओं ने यह राशि जमा नहीं कराई। इस पर नगर परिषद टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया और सभी भूखंडों को अपने कब्जे में लिया। आयुक्त ने बताया कि अब इन भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया को निरस्त कर पुन: नए सिरे से नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं शुक्रवार को नगर परिषद टीम ने जिला मुख्यालय पर पोस्ट ऑफिस के सामने सब्जी एवं फल विक्रेताओं की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की। आगामी गणेश मेले को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विक्रेताओं से अतिक्रमण नहीं करने के लिए समझाइश भी की है।

संभाग की मांग को लेकर सर्व समाज का अनशन जारी
-जिले के अन्य क्षेत्रों से भी मिल रहा समर्थन
सवाईमाधोपुर. सवाईमाधोपुर को संभाग बनाने की मांग को लेकर सर्वसमाज के लोगों को यहां जिला कलक्ट्रेट पर अनशन जारी है। संभाग की मांग को जिले के अन्य क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है।
सर्व समाज के अध्यक्ष डॉक्टर नगेंद्र शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर में गंगापुर,करौली व टोंक जिलों को मिलाकर संभाग बनाने की मांग को लेकर सर्व समाज के पदाधिकारी व सदस्य कलक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठे है। सलाहकार परिषद विमलेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, घनश्याम मीणा, सरफराज अहमद व कैलाश चंद माली जटवाड़ा धरने पर बैठे है। संभाग की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने धरना स्थल पर आकर संभाग की मांग का समर्थन करते हुए इस मुद्दे पर पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। बौली उपखंड से मंजूर आलम शिरवानी, रामवतार मंगल, प्रहलाद सैनी, राजकुमार तिवारी, राजकिशोर जोशी, एवं बाबूलाल राजौरा आदि सभी प्रबुद्ध लोगों ने धरना स्थल पर पहुंच कर सवाईमाधोपुर को संभाग बनाए जाने की सर्व समाज की मांग का समर्थन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रभुलाल जाट, कैलाश नारायण माली, हुसैन शाह सदर, शफी मोहम्मद व रश्के कमर आदि मौजूद थे।