11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

सरकार की सद््बुद्धि के लिए किया यज्ञ, दी आहुतियां

मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी

Google source verification

सवाईमाधोपुर. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को दोपहर बाद कर्मचारियों ने आधे दिन का संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर जिला कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया और हवन में आहुतियां दी। महासंघ के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा व जिला प्रवक्ता तिलक चंद बंसल ने बताया कि मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर शिवप्रसाद, मूल सिंह राजावत, अभिषेक, मोहन सिंह, योगेंद्र शमार्, विक्रम गुर्जर, गजेंद्र शर्मा, प्रभु दयाल गुप्ता, महेश कुमार वर्मा, शाकिर अली, अतीक अहमद, अशोक कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। धरने पर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का यिका। वही गुरुवार दोपहर ढाई बजे से कार्य बहिष्कार कर सरकार को पोस्टकार्ड अभियान से अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा।देश में शांति व खुशहाली के लिए किया हनुमान चालिसा का पाठ
सवाईमाधोपुर. विप्र फाउंडेशन ने सांस्कृतिक प्रदूषण फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए देशव्यापी रामायण पूजन और हनुमान चालीसा पाठ का एक ही समय पर पूरे देश में आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि देशव्यापी आयोजन के तहत विप्र फाउंडेशन ने जिला मुख्यालय पर पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर में, मलारना डूंगर में छतरी वाले बालाजी और बौली मे बालाजी मंदिर प्रांगण में सर्वसमाज के बंधुओ को साथ लेकर रामायण पूजन कर सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया और देश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर नगर महामंत्री गजेन्द्र भारद्वाज,युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, मीडिया प्रमुख अजय गौतम, केशव शर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।