2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फॉर्म पौण्ड रीते, सिरे नहीं चढ़ रही योजना

कम बरसात का असरखटाई में पड़ी लक्ष्य की प्राप्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Lokesh Kumar Sharma

•

Updated: 27 Feb 2018, 10:24 AM IST

sawaimadhopur

फॉर्म पौण्ड रीते, सिरे नहीं चढ़ रही योजना

गंगापुरसिटी. फसलों में सिंचाई के लिए कृषि विभाग की ओर से संचालित पम्प सेट योजना सिरे नहीं चढ़ रही है। क्षेत्र में बारिश की कमी के कारण किसान योजना के प्रति रूचि नहीं दिखा रहे हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, लेकिन कृषि विभाग को योजना के तहत एक भी आवेदन नहीं मिला है। ऐसे में लक्ष्यों की प्राप्ति मुश्किल है।

मिलता है अनुदान
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत गेहूं व दलहन फसलों के लिए पम्प सेट अनुदान कार्यक्रम संचालित है। योजना के तहत डार्क जोन क्षेत्र में अनुदान पर फॉर्म पौण्ड बनवाने वाले किसानों के लिए पम्प सेट स्वीकृत किए जाते हैं। प्रति कृषक 10 एचपी या 7.5 केवी तक की क्षमता वाले विद्युत पम्प सेट अथवा ईंधन से संचालित पम्प सैट पर अनुदान दिया जाता है। अनुदान क्रय लागत का 50 प्रतिशत या 10 हजार रुपए, जो भी कम वहीं दिया जाएगा।


26 का है लक्ष्य
चालू वित्तीय वर्ष में पम्प सेट योजना के तहत 26 जनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इनमें दलहन फसल के लिए 18 और गेहूं फसल के लिए 8 पम्प सेट का लक्ष्य निर्धारित है। कम बारिश के कारण किसान आवेदन के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। वर्ष 2016 की तुलना में वर्ष 2017 में आधी बारिश ही हुई थी। वर्ष 2016 में एक जनवरी से 31 दिसम्बर तक 1002 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि वर्ष 2017 में महज 504 मिलीमीटर बारिश ही हुई। ऐसे में क्षेत्र के फॉर्म पौण्ड रीते रह गए।


ये सही है कि क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण फॉर्म पौण्ड खाली पड़े हैं। इसके चलते किसानों की रूचि नहीं है। पम्प सेट के लिए अभी आवेदन नहीं मिले हैं।
गोपाल शर्मा, कृषि अधिकारी, गंगापुरसिटी।


सम्मान समारोह : गंगापुरसिटी. तंजीम इस्लाहे समाज कमेटी की ओर से मिर्जापुर स्थित हाजी मंजिल में बुधवार शाम 7 बजे सम्मान समारोह होगा। अध्यक्ष हाजी जमील खान ने बताया कि गत दिनों निकाली गई शांति रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़