
train and air travel
सवाईमाधोपुर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर तक किए जा सकते है। राजस्थान के मूल निवासी 60 साल से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग आवेदन कर सकेंगे, जो आयकरदाता नहीं है। योजना में 60 साल से ज्यादा के लोग धार्मिक यात्रा हवाई जहाज व रेल से कर सकेंगे।
देवस्थान विभाग के माध्यम से नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत हवाई जहाज से पशुपतिनाथ काठमाण्डु (नेपाल) की यात्रा की जा सकती है। रेल से रामेश्वरम मदुरई, जगन्नाथपुरी तिरूपति, द्वारकापुरी, सोमनाथ, वैष्णोदेवी अमृतसर, प्रयागराज वाराणसी, मथुरा, वृंदावन बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी वैद्यनाथ आदि यात्रा की सुविधा है। इसके लिए देवस्थान विभाग की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
Updated on:
17 Sept 2024 06:18 pm
Published on:
17 Sept 2024 06:00 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
