13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

सेल्टर होम में मिले बच्चो को पूरी सुविधा, सचिव ने दिए ये निर्देश

-निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Google source verification

सवाईमाधोपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बुधवार को मर्सी रिहवेलिटेशन सोसायटी से संचालित ओपन शेल्टर होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संस्थाओं में स्टाफ की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढऩे-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की। इस मौके पर अरविन्द सिंह चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर, निशा त्रिवेदी कैयर टैकर, एवं अलकनन्दा त्रिवेदी सामाजिक कार्यकता सहित कई मौजूद थे।
पोष मशीन से उर्वरकों का वितरण करें विक्रेता
सवाईमाधोपुर. पंचायत समिति खण्डार एवं सवाई माधोपुर के समस्त आदान विक्रेताओं की कार्यशाला उप निदेशक कृषि रामराज मीना की अध्यक्षता में बुधवार को परियोजना निदेशक आत्मा के सभागार में हुआ। उप निदेषक कृषि रामराज मीना ने आदान विक्रेताओं को रबी मौसम में कृषि आदान कृषकों को सम पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं उर्वरक विक्रेता इसे पोष मशीन से उर्वरक का वितरण समय पर करें। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना आत्मा अमर सिंह ने जिले के बाहर उर्वरक का निष्क्रमण रोकने के लिए आदान विक्रेताओं को निर्देश दिए। सहायक निदेशक कृषि डॉ. हेमराज मीना ने समस्त उर्वरक आपूर्ति संस्थाओं को समय पर उर्वरक की आपूर्ति करने पर जोर दिया। चम्बल फर्टिलाइर्जस एण्ड केमिकल्स के प्रतिनिधि निर्मल पाटीदार ने पोष मशीन के सुधार का कार्य करने जानकारी दी। साथ ही गुरूवार को होने वाली कार्यशाला में पंचायत समिति के किसी विक्रेता की पोष मशीन खराब होने पर तकनीकी सहायता के लिए मशीन कार्यशाला साथ लाने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़