5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश जयकारे से गूंजा कस्बा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 निकाली गई कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु

शिवाड़. कस्बे में निकाली गई कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु

सवाईमाधोपुर. बैण्ड बाजों की धुन पर थिरकते भक्त, सिर पर कलश धारण कर व भजन गाती महिलाएं और गणेशजी के जयकारे। यह नजारा गुरुवार को शिवाड़ कस्बे में कलशयात्रा में देखने को मिला। गणेश मित्र मण्डल एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में दो दिवसीय शुभ लाभ प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी (भण्डारा) कार्यक्रम का आगाज हुआ। इससे पहले गौतम आश्रम से कलशयात्रा रवाना हुई जो कल्याणजी मंदिर, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड होते हुए बड़ा अस्पताल स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पहुंची। कलशयात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान गणेशजी के जयकारों से कस्बा भक्तिमय हो गया। इसके बाद शाम चार बजे पूजन एवं हवन कार्यक्रम हुए। वहीं रात आठ बजे से सिद्धि विनायक मंदिर में रात्रि जागरण हुआ। इसमें कस्बे सहित आस-पास गांव के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान पृथ्वीराजसिंह राजावत, संरक्षक मदनलाल कुशवाह, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, लक्की अजमेरा, बबलू सैनी, महामंत्री राजेन्द्र बैरवा, सचिव राकेश बंशीवाल, उपाध्यक्ष लोकेश अजमेरा, मंत्री हनुमान चौधरी व प्रवक्ता सुनील वर्मा आदि का सहयोग रहा।


आज होगी प्राण-प्रतिष्ठा
आयोजन से जुड़े संचालक दिलीप नामा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे से अभिषेक एवं नगर भ्रमण व सवा बारह बजे से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होंगे। दोपहर दो बजे से महाप्रसादी(भण्डारा) होगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग