8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगापुरसिटी के गांवों की समस्याओं का कराएंगे निराकरण

अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Kamlesh Kumar Sharma

•

Updated: 28 Mar 2020, 7:54 PM IST

गंगापुरसिटी के गांवों की समस्याओं का कराएंगे निराकरण

गंगापुरसिटी के गांवों की समस्याओं का कराएंगे निराकरण

गंगापुरसिटी. राजस्थान एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुंजीलाल मीणा ने रविवार को क्षेत्र के गांवों में लोगों से उनकी समस्याएं जानी। साथ ही समस्याओं का निराकरण कराने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही।
चिरौली, उमरी, उघाड़मल बालाजी, सलालपुर, टोटोलाई, अमरगढ़ चौकी, मच्छीपुरा, मीना पाड़ा, तालवृक्ष, जेतपुर, माधोपुरा, कड़ी पट्टी, तलावड़ा, बूचौलाई, जयसिंहपुरा, ढाय, फुलवाड़ा आदि गांवों के हाल जाने। मीणापाड़ा में हरिकिशन मीणा ने गांव में जल संकट आदि से अवगत कराया। बताया कि गांव में भैंरूजी के धार्मिक स्थान लगी पानी की मोटर खराब हो गई है। जिसके चलते यहां बनी खेळ और टंकी सूखी पड़ी है। इसी प्रकार जेतपुर के अल्लाबख्श ने भी जल संकट व क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में बताया। डॉ. मीणा ने जेतपुर की ढाणी माधोपुरा के गोविंदा व काडूऱाम बैरवा के छप्परपोश में लगी आग से हुए नुकसान का भी जायजा लिया। इस दौरान पीडि़त लोगों ने आर्थिक सहायता की मांग की। इस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत कराने की बात कही। इसी प्रकार तालवृक्ष में भी आग से मुरारीलाल प्रजापत का घर राख हो गया। उसमें रखा सामान भी जल गया। पूर्व सरपंच रामचरण गुर्जर ने भी सड़कों आदि की समस्याओं से अवगत कराया।

गुर्दे की पथरियां निकाली
गंगापुरसिटी. स्थानीय रेलवे हॉस्पीटल में कार्यरत डॉ. मानव जैन ने करणपुर निवासी सन्तोष प्रजापत (16) के गुर्दे में फंसी लगभग 35 पथरियों में से 20 पथरी निकाल दी है। मरीज का उपचार अभी जारी है। इसके अलावा मोती पुरा निवासी वरुणसिंह गुर्जर के गुर्दे से 12 एमएम और 5 एमएम की दो पथरी निकाली हैं। डॉ. मानव जैन ने बताया कि बच्चेदानी की गांठ, स्तन की गांठ, बावासीर और एलर्जी का इलाज होम्योपैथिक दवाइयों से इलाज संभव है। समय रहते मरीज इलाज शुरू करादे तो ऑपरेशन से भी बचा जा सकता है।