7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लटिया नाले को डायवर्ट करने के लिए खोला सूरवाल बांध का गेट

लटिया नाले को डायवर्ट करने के लिए खोला सूरवाल बांध का गेट

less than 1 minute read
Google source verification
लटिया नाले को किया डायवर्ट।

सूरवाल. सूरवाल बांध में लटिया नाले को किया डायवर्ट।

सूरवाल. कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश को देखते हुए लटिया नाले के पानी को सूरवाल बांध में डायवर्ट करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बांध का गेट खोल दिया गया है। जेईएन द्वारा अपने स्टाफ के साथ बांधों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। रविवार को जेईएन द्वारा सूरवाल बांध, देवपुरा बांध का अवलोकन किया गया। सहायक अभियंता सुरेश भोपरिया ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण लटिया नाले में पानी की आवक होने लगी थी। ऐसे में कचरा ओवरफ्लो होने के बाद नाले को सूरवाल बांध में डायवर्ट करने के लिए बांध का गेट खोल दिया गया है। सूरवाल बांध में इस समय रिजर्व पांच फीट पानी है। अभियंता भोपरिया ने सूरवाल बांध, देवपुरा बांध का अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये बांध अभी तक रीते
जिले के ढील बांध, देवपुरा, पांचोलास, मुई, नागोलास, फुलनवाला, चंदापुरा, मोतीसागर, आकोदिया, नया तालाब व लीवाली बांधों में पानी की आवक शून्य है। उम्मीद है आगामी दिनों में जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश होने पर बांधों का जलस्तर बढ़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग