5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव पथ से राह होगी आसान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल।

डूंगरी से तालड़ा सड़का शिलान्यास करते संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल।

सवाईमाधोपुर. संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने बुधवार को कई गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने डुंगरी में लगभग 60 लाख रुपए की लागत से गौरवपथ का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 38 लाख रुपए की लागत से डूंगरी से तालड़ा तक 2 किमी लम्बी रोड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंचायत समिति उपप्रधान मुकुन्द गुर्जर, अशोक राजा, सरपंच परशुराम मीना, बीरबल बैरवा, डायरेक्टर अंजना शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार राउमावि डूंगरी में कक्षा 9 की 22 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया। गोठवाल ने महापुरा का दौरा कर वीर तेजाजी मेले में शिरकत कर लगभग 60 लाख रुपए की लागत से शिवाड़-जामडोली रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान लगभग 625 लाख रुपए की लागत से एमडीआर 111 पर (बगीना व ऐचेर की बीच ) रपटा निर्माण कराने की घोषणा की।


इसी क्रम में संसदीय सचिव गोठवाल व राज्य सभा संासद डॉ. किरोड़ी लाल विधानसभा क्षेत्र खण्डार के कई गांवों का दौरा कर लोगों से सम्पर्क किया। इस दौरान टीकाराम मीना पुत्र श्योदास मीना जो कई वर्षो से कांग्रेस में थे, उन्होंने भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी भाजपा पदाधिकारियों के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी प्रकार कुस्तला मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद जांगीड़ ने बुधवार को हाजी सरताज अमिर निवासी पचीपल्या को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।


बालिकाओं का जांचा स्वास्थ्य
सवाईमाधोपुर. भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह के तहत सोमवार को मानटाउन स्थित एक निजी स्कूल में बालिका स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श कार्यक्रम हुआ।शाखा सचिव ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि डॉ.अंजनी मथुरिया ने बालिकाओं को दन्त रोग से संबंधित जानकारी दी। वहीं कई रोगों से बचने के लिए दांतों की सफाई कराने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। डॉ.जितेश जैन ने मौसमी बीमारियों व आहार विहार एवं डॉ.नीलम जैन ने उम्र के अनुसार होने वाले शारीरिक परिवर्तन मासिक धर्म के सम्बन्ध में परामर्श दिया। बालिकाओं ने डॉ.नीलम से स्वास्थ्य संबंधित सवाल पूछे। कार्यक्रम प्रभारी मैना गर्ग ने बताया कि 200 से अधिक बालिकाओं ने चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ उठाया।


इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री रामेश्वर लाल गर्ग, हेमलता मथुरिया, शिक्षाविद् राधेश्याम गुप्ता, प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा व प्रदीप गर्ग आदि मौजूद थे। संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के तहत बुधवार को रणथम्भौर रोड पर एक होटल में शाम साढ़े चार बजे बौद्धिक संगोष्ठी होगी। मुख्य वक्ता राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी होंगी। संगोष्ठी के संयोजक डॉ.मधुमुकुल चतुर्वेदी होंगे।


प्रतियोगिता सम्पन्न
बाटोदा. प्राथमिक विद्यालयों के छात्र वर्ग की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के बैरवा ढाणी आरामपुरा गांव में चल रही ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग लाल मीणा थे। मीणा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग