
फोटो है...गांव के जंगल में इस वन्यजीव को पकडऩे के लिए बांधा बकरा
फोटो है...
#sawai madhopur news # गांव के जंगल में इस वन्यजीव को पकडऩे के लिए बांधा बकरा
-वन विभाग टीम रख रही हर गतिविधि पर पैनी नजर
-हालांकि डर से ग्रामीणों में दहशत
#sawai madhopur news # सवाईमाधोपुर/गंगापुरसिटी. वजीरपुर उपखंड के जंगलों में गत एक सप्ताह से अधिक समय से वन्य जीव की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। अब वन विभाग ने पग मार्क के आधार पर वन्य जीव की पैंथर के रूप में पहचान की है। वन विभाग की टीम पैंथर के रेस्क्यू में जुट गई है। रेंजर दीपक शर्मा ने बताया कि वजीरपुर उपखंड के पीलोदा व सेवा के जंगलों में वन्य जीव की मूवमेंट की सूचना आ रही थी। अब विभाग ने सेवा गांव स्थित एक बगीची के पास से जुटाए पगमार्क के आधार पर वन्य जीव पैंथर होने की पुष्टि हुई है। विभाग की टीम ने पगमार्क मिलने वाले स्थान पर पिंजरा भी लगाया है। ताकि पैंथर का रेस्क्यू किया जा सके। इसमें बकरा बांधा गया है।
पीलोदा के जंगलों में आया था नजर
चीते की प्रजाति जैसा प्रतीत होने वाला वन्य जीव 1 फरवरी को पीलोदा गांव के जंगल में एक तलाई के पास खेत में नजर आया था। ग्रामीणों ने इसकी वन विभाग व वजीरपुर उपखंड प्रशासन को दी थी। वन विभाग ने ग्रामीणों के भेजे वीडियो के आधार पर इसे एक दुर्लभ प्रजाति का सियागोह (बिल्ली) बताया था। हालांकि तभी से ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम लगातार इस वन्य जीव पर नजर बनाए थे। कई ग्रामीण दहशत के चलते खेतों पर फसल की रखवाली को भी नहीं जा पा रहे थे।
पिंजरा लगा कर रहे रेस्क्यू के प्रयास
सेवा गांव के जंगल में मिले पगमार्क के आधार पर वन्य जीव की पहचान पैंथर के रूप में हुई है। यह एक नर पैंथर है। जिसके रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम पैंथर की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। हालांकि पैंथर के स्वभाव के आधार पर इसका विचरण का दायरा अधिक है।
-दीपक शर्मा, रैंजर गंगापुरसिटी
फोटो-कैप्शन
जीसीसीई-गंगापुरसिटी. सेवा गांव के जंगलों में पैंथर के रेस्क्यू को लगाया पिंजरा।
Published on:
08 Feb 2022 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
