23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानें...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Aug 2024, 2:55 PM IST

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में कृषि उन्नति योजना के कृषि विस्तार पर उप मिशन आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में राज्य, जिला तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पांच कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार अलग-अलग कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचारी खेती गतिविधियों में किया जाएगा।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में से एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल 5 कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार किया जाएगा। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा अमरसिंह ने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को (प्रत्येक गतिविधि के लिए 2 सर्वश्रेष्ठ कृषक) जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 27 अगस्त को आधे दिन का अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किए आदेश

इतनी रहेगी पुरस्कार राशि

राजस्थान के समस्त जिलों से चयनित कृषकों में से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का (प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 कुल 10) का चयन होगा। पुरस्कार के लिए प्रत्येक गतिविधिवार पंचायत समिति स्तर पर राशि 10 हजार रुपए, जिला स्तर पर राशि 25 हजार रुपए एवं राज्य स्तर पर राशि 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

पूर्व में आत्मा योजनान्तर्गत चयनित कृषक पुन: आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन सहायक कृषि अधिकारी से लिए सकते हैं। योजना में पुरस्कृत किए जाने के लिए कृषक के निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव 31 अगस्त तक आमंत्रित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, अगले 5-6 दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश!

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग