5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काल का ग्रास बन रहा गोवंश

चारे-पानी के अभाव...स्वीकृति के बावजूद नहीं हुए टैंकर शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Jeetendra Tanwar

•

Updated: 11 Apr 2018, 11:02 AM IST

तपन से नहीं मिल रही राहत

काल का ग्रास बन रहा गोवंश

बामनवास. डूंगरपट्टी (कोचर) इलाके में जलसंकट के चलते अब गोवंश की जान पर बन आई है। चारे तथा पानी के अभाव में निढाल होकर गोवंश धीरे-धीरे काल का ग्रास बनने लगा है। उपखण्ड प्रशासन की ओर से डूंगरपट्टी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पांच टैंकर स्वीकृत करने के बाद भी इन्हें शुरू नहीं किया गया। ऐसे में गोवंश को प्यास बुझाने को पानी नहीं हैं। केवल कोचर ढाणी में स्कूल के निकट की तलाई में कुछ पानी है। रामकेश गुर्जर आदि ने बताया कि गोवंश के चारे तथा पानी की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन व्यवस्था अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। जिससे गोवंश आए दिन एक-एक कर दम तोडऩे लगा है।


नजर आने लगे कंकाल
गत वर्ष की तरह मृत गायों के जगह-जगह कंकाल नजर आने लगे हैं। यदि अब भी प्रशासन की ओर से गोवंश की सुध नहीं ली गई तो हालात गत वर्ष से भी अधिक खराब हो सकते हैं। पूरे पहाड़ी इलाके में गोवंश को पेट भरने के लिए कुछ भी नहीं हैं। अब पानी के भी लाले पड़े हुए हैं।


ग्रामीण कर रहे मदद
ग्रामीणों के अनुसार भूख-प्यास से गोवंश कमजोर होता जा रहा है। बूढ़ी गायों की भूख-प्यास के कारण स्थिति खराब हो रही है। कई दिनों तड़पने के बाद उनकी मौत हो रही है। कहने को तो प्रशासन की ओर से बीमार गायों की देखभाल के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम यहां नियुक्त है, लेकिन भूख और प्यास का इलाज उनके पास भी नहीं हैं। ग्रामीण अपने स्तर पर कुछ गायों की मदद भी कर रहे हैं, लेकिन गोवंश की संख्या अधिक होने से वे अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं।


खूब हुई थी राजनीति
गत वर्ष डूंगरपट्टी क्षेत्र में चारे-पानी के अभाव में दर्जनों गोवंश की मौत हो गई थी। इस पर खूब राजनीति हुई थी। विपक्ष की ओर से भी खूब हल्ला किया गया था, लेकिन इस बार अभी तक प्रशासन की नजर ही नहीं है।


ठेकेदार को पाबंद करेंगे
संभवतया ठेकेदार को टैंकर स्वीकृति के आदेश की प्रति नहीं मिल पाई होगी। इससे टैंकर शुरू नहीं हुए। टैंकर शुरू करने के लिए ठेकेदार को पाबंद कर दिया जाएगा।
रामकिशोर मीणा, एसडीओ, बामनवास।


महूकलां अण्डरपास निर्माण पर चर्चा
गंगापुरसिटी. नसियां कॉलोनी स्थित कृष्णा छात्रावास में लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष नरेन्द्रकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। शर्मा ने बताया कि महूकलां अण्डरपास को स्वीकृत हुए 4 साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन कार्य अभी तक नहीं हो पाया है।
अण्डरपास का कार्य जल्दी शुरू होना चाहिए। इस दौरान अनिल वर्मा, गिरधारी लाल, रोहित बैरवा, भूर सिंह मौजूद थे।