
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार क्षेत्र को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान क्षेत्र की आवश्यकता तथा राजमार्ग की व्यस्तता को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र खण्डार के ग्राम बहरावण्डा खुर्द में प्राथमिक ट्रोमा सेन्टर खोले जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार संवेदनशीलता के साथ कर रही है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इस प्राथमिक ट्रोमा सेन्टर में आवश्यक उपकरण, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, प्रशिक्षित स्टाफ आदि उपलब्ध होंगे। इससे दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इससे पहले विधायक जितेन्द्र कुमार गोठवाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ट्रोमा गाइडलाइन के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 50 किमी से अधिक परिवहन की आवश्यकता न पड़े, इसलिए प्रत्येक 100 कि.मी पर एक ट्रोमा सेंटर खोले जाने का प्रावधान है।
Published on:
25 Feb 2025 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
