2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की मांग होगी पूरी, जिले में लगेगी अमरूदों की प्रोसेसिंग यूनिट

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा बोले, केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलवाकर बढ़ाएंगे किसानों की आय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 6 Jan 2024, 2:35 PM IST

किसानों की मांग होगी पूरी, जिले में लगेगी अमरूदों की प्रोसेसिंग यूनिट

किसानों की मांग होगी पूरी, जिले में लगेगी अमरूदों की प्रोसेसिंग यूनिट

सवाईमाधोपुर. प्रदेश की नवगठित मंत्रीमंडल में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्रालय का कार्यकाल संभालने के बाद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सवाईमाधोपुर क्षेत्र की लंबे समय से चल रही अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की मांग पर अपनी सहमति की मुहर लगाई। साथ ही कहा कि वे प्रदेश में एक उत्पाद एक योजना के तहत क्षेत्र में हो रहे उत्पादन के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट लगवाकर किसानों को रोजगार दिलवाने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान राजस्थान पत्रिका से बातचीत में अन्य सवालों पर भी अपनी राय रखी।

सवाल : राजस्थान कृषि आधारित प्रदेश है? यहां किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्या प्रयास करेंगे?जवाब: केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने के लिए प्रयासरत है। केंद्र की कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसलिए केंद्र की योजनाओं को धरातल पर लाकर अमलीजामा पहनाएंगे तो किसानों की आय निश्चित ही बढेगी।

सवाल: पूर्व सरकार किसानों के लिए अलग से बजट लेकर आई थी, फिर भी राजस्थान में किसानों के जो हालात अच्छे नहीं है, कर्ज के बोझ तले किसान दबा है, उन्हें कर्ज से उबारने के लिए आप क्या प्रयास करोगेे?जवाब: पिछली कांग्रेस सरकार ने रेवडि़या बांटने का काम किया, लेकिन किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला। हम उन योजनाओं को भी देखेंगे और केंद्र की योजनाओं को लागू करवाकर किसानों को उनका लाभ दिलाया जाएगा और योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ताकि किसानों को योजनाओं का पूरा फायदा मिले।

सवाल: कई फसलें ऐसी हैं, जो किसान की आय बढा सकती है। इन फसलों के उत्पादन को बढाने एवं प्रोत्साहन के लिए आपकी क्या योजना है?जवाब: एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत प्रदेश में ऐसे स्थानों का चिह्नीकरण किया जाएगा, जहां किसी विशेष फसल की पैदावार हो रही है जैसे सवाईमाधोपुर में अमरूदों का उत्पादन अधिक है तो वहीं खंडार क्षेत्र में मिर्च एवं गंगानगर में किन्नू का उत्पादन होता है। सवाईमाधोपुर क्षेत्र में अमरूदों की प्रोसेसिंग यूनिट लगवाई जाएगी, ताकि यहां के किसानों को किसी दूसरी मंडी में भागना नहीं पड़े और किसान की फसल खराब नहीं हो। प्रोसेसिंग यूनिट लगने से उन्हें फसल का अच्छा दाम मिलेगा और उनकी आय बढेगी।

सवाल: सर्द रातों में हमारा किसान खेती को मजबूर है, उन्हें दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही। इसके लिए क्या प्रयास करेंगे?जवाब: हम मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से बात कर यह कोशिश करेंगे कि किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत की आपूर्ति दिन में ही मिले, ताकि किसानों को सर्दी की रात में जागकर सिंचाई को मजबूर नहीं होना पड़े।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़