
सवाईमाधोपुर जिले के लहसोड़ा क्षेत्र में अंधड़ से हुआ नुकसान।
सवाईमाधोपुर.ग्राम पंचायत लहसोडा रामपुरा के कई गांवों में शुक्रवार देर शाम आए तेज अंधड़ व तूफान ने तबाही मचाई। अंधड़ से लहसोडा रामपुरा, डांगरवाड़ा, खिरखिड़ी नाथमंडी में नुकसान हुआ है। इन गांवों में टीनशेड व मकानों की दीवारे टूट गई है। वहीं लहसोड़ा से खिरखिड़ी के बीच करीब 20 बिजली के खम्भे टूट गए। नाथ मंडी में टीनशेड से एक कट गई। इन दोनों पंचायतो में जन धन का काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा अंधड़ से कई मकानों की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अमरूदों के पेड़ो में भी नुकसान हुआ है।
मुआवजा दिलाने की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने सांसद व जिला प्रशाास ने लहसोड़ा के खिरकड़ी गांव में तेज अंधड़-तूफान से ग्रामीणो को भारी क्षति का तुरन्त मुआयना दिलाने की मांग की। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो से पीने के पानी की व्यवस्था बिजली आपूर्ति की कमी तथा मोटर खराब होने व कई दिन तक मोटर सही नही करवाने के चलते चरमरा रही है। इनकी व्यवस्था शीघ्र सुचारू हो।
Published on:
17 May 2020 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
