8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमंत शर्मा बने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष

गंगापुरसिटी. सनाढ्य ब्राह्मण समाज के विभिन्न पदों के लिए रविवार को परशुराम छात्रावास में मतदान हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान समाज के लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 3429 मतदाताओं में से 2387 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर हेमंत शर्मा को विजयी घोषित किया गया। हेमंत शर्मा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं।

2 min read
Google source verification

पहचान पत्र देखने के बाद ही मतदान की अनुमति दी गई। मतदान के मद्देनजर सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का परशुराम छात्रावास पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं से वोट देने की गुहार करते नजर आए। छात्रावास के बाहर दिनभर समाज के लोगों की भीड़ लगी रही। मतगणना के दौरान भी समर्थक छात्रावास पर मौजूद रहे। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी मोहनलाल शर्मा के अलावा एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, खिरेन्द्रनाथ, परमानंद एवं भगवानसहाय मौजूद रहे।

यह हुए निर्वाचित

परशुराम छात्रावास में रविवार को हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर हेमंत शर्मा 698 मतों से विजयी रहे। हेमंत शर्मा को 1193, घनश्याम शर्मा को 495, दिनेशचंद शर्मा को 426, हरिकिशन भारद्वाज को 179 एवं महेश कुलचेनिया को 41 मत मिले। वहीं 41 मत निरस्त हुए। भंडारी पद पर कौशल किशोर 332 मतों से विजयी रहे। कौशल किशोर को 1274 मत मिले। इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज को 942 मत मिले। 171 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद सहाय शर्मा 155 मतों से विजयी रहे।

गोविंद सहाय को 917, देवेन्द्र जैमिनी को 742, राजेन्द्र शर्मा को 573 मत मिले। वहीं 155 मत निरस्त हुए। महामंत्री पद पर नरेश शर्मा ने 19 मतों से जीत हासिल की। नरेश शर्मा को 769, जगदीश मिश्र को 75० एवं अशोक शर्मा को 679 मत मिले। वहीं 147 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर युगल किशोर 69 मतों से विजयी रहे। युगल किशोर को 1126 एवं चन्द्रप्रकाश पाराशर को 1०57 मत मिले। वहीं 2०4 मत निरस्त हुए। साथ ही सहमंत्री पद पर अमित शर्मा एवं संगठन मंत्री पद पर सुनील शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग