24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।

यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।बाघौं की नगरी के रूप में पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर) को कलंकित करने वाला पहलू भी है। महिला आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा शनिवार को आकस्मिक रूप से सवाईमाधोपुर में आकर यहांं की बिनोवा बस्ती में पहुंची तो उनको देह व्यापार की स्थिति का पता चला। वे बोलीं यहां कम उम्र की लड़कियां बाहर शहरों से लाई जाती हैं और भेजी भी जाती हैं। यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।

2 min read
Google source verification
यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।

यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।

यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।
बाघौं की नगरी के रूप में पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर) को कलंकित करने वाला पहलू भी है। महिला आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा शनिवार को आकस्मिक रूप से सवाईमाधोपुर में आकर यहांं की बिनोवा बस्ती में पहुंची तो उनको देह व्यापार की स्थिति का पता चला। वे बोलीं यहां पर कम उम्र की लड़कियां बाहर शहरों से लाई जाती हैं और भेजी भी जाती हैं। यहां तो खुलेआम चल रहा है देह व्यापार, लड़कियां इशारों से बुलाती हैं।। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिनोवा बस्ती की स्थिति पर concern जताई । पुलिस -प्रशासन को बस्ती में सर्वे कराने और देह व्यापार रोकने के निर्देश दिए


महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सवाईमाधोपुर की बिनोवा बस्ती के हालातों को गम्भीर मानते हुए चता जताई है। यहां शुक्रवार रात को दो दिवसीय यात्रा पर पहुंची रेखा शर्मा शनिवार को दोपहर में बिनोवा बस्ती में पहुंची और वहां की महिलाओं और लड़कियों के हालातों की जानकारी ली। उन्होंने उनकी आर्थिक स्थिति रोजगार के प्रबंधों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बस्ती में रहने वाले महिला, पुरुष तथा बच्चों की जनसंख्या के आंकड़े संकलित किए। साथ ही बालक- बालिकाओं की शिक्षा, रोजगार, जीवन यापन के तरीके के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बस्ती के कुछ घरों में जाकर उनके घरों की स्थिति को भी नजदीक से देखा।
वहां की स्थिति को देखकर उन्होंने अफसोस के साथ हैरत जताई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां की स्थिति चता ताजनक है। यहां पर हर घर में चार-पांच लड़कियां हैं, जो असामान्य बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये लड़कियां यहां पर बाहर से लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ में लड़कियों ने दूसरे शहरों के होने की जानकारी भी दी है। परिजनों से बात की तो उन्होंने भी लड़कियों की शादी करना और दूसरे शहरों में होना बताना संदेह के घेरे में है। उन्होंने यहां तक बोला कि इस इलाके में खुलेआम देह व्यापार चल रहा है। शर्मा ने बोला कि मैने स्वयं ने देखा है कि लड़कियां सडक़ पर खड़े होकर खुले आम इशारा करके लोगों को बुला रही हैं। जाहिर है यहां देह व्यापार चल रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि प्रशासन ने अभी तक यहां कि स्थिति का सर्वे भी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस -प्रशासन के अधिकारियों को अब सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। रेखा शर्मा ने बिनोवा वस्ती के देह व्यापार की स्थिति के बारे में ट््वीटर पर ट््वीट भी किया है।
साथ ही एसपी को कार्रवाई करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि इस इस स्थिति से वह गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी। इस दौरान एसपी सुनील कुमार विश्नोई, महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा आदि भी साथ रहे।