
कुशालीदर्रा में समाज के लोगों के बीच बैठे कर्नल बैंसला।
छाण. टोंक-शिवपुरी हाइवे पर स्थित कुशालीदर्रा में गुर्जर आरक्षण आंदोलन में मारे गए राधेश्याम दुमोदा व कन्हैया लाल छाण की याद में कुशालीदर्रा स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला एवं संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि हमें 1 प्रतिशत आरक्षण मिला हुआ है, शेष 4 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा वह पहले हुए आंदोलनों की याद को दोहराना नहीं चाहते। हमारा हक बिना आन्दोलन के ही मिल जाए तो ठीक है। साथ ही कहा कि जो नेतृत्व करता है। उसे समाज की एकजुटता देखनी पड़ती है। मुझे समाज संगठित नजर नहीं आ रहा है। इसलिए जब तक समाज एक मु_ी में नहीं बंध जाता। तब तक आंदोलन नहीं करूंगा। बैंसला के अलावा संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, भूरा भगत, हाकिम सिंह, प्रहलाद खटाना, बत्तीलाल गुर्जर सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर देवसेना कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। कार्यक्रम में खंडार पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर, जिला परिषद सदस्य जुगलकिशोर जाट, कमलेश गुर्जर, एमुकन अवाना, पिन्टू सिंह गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, प्रकाश हलोंदा, बंशी लाल बैरना, दिनेश गुर्जर, दीपक गुर्जर, गोरधन धर्मपुरी, भोलाराम गुर्जर व एसपी बरियारा सहित कई लोगों ने भाग लिया।
शिक्षा में पिछड़ा समाज
बैंसला ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा में पिछड़ा है। नहीं तो आरक्षण की जरूरत ही नहीं होती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वह मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करें।
चुनावों पर बोले
बैंसला ने कहा कि जिसको भी आप समर्थन करते हो उसे एकजुटता के साथ करें। साथ ही उससे वादा लें की जरूरत पडऩेे पर आप हमारा साथ देंगे। जो पार्टी गुर्जर समाज के हित की बात करेगी। गुर्जर समाज उसी पार्टी का आगामी विधान सभा चुनाव में ऋण चुकाएगा।
अनूप प्रवक्ता मनोनीत
सवाईमाधोपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ व मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर की सहमति से अनूप गौतम को भाजपा युवा मोर्चा मण्डल मलारना डूंगर का प्रवक्ता मनोनीत किया।
Published on:
31 May 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
