4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसों पर अंकुश लगे तो सुगम हो शहर की राह, पत्रिका की पहल पर प्रतिभाओं का सम्मान

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur

गंगापुरसिटी. राजस्थान पत्रिका ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत दसवीं व बाहरवीं परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें संबल प्रदान किया। प्रिंट मीडिया में पहला सरोकार साबित हुआ। गंगापुरसिटी में हायर एजुकेशन की संस्था प्रज्ञा एकेडमी के साथ मिलकर सवाईमाधोपुर, करौली व धौलपुर जिले के 478 विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया। सम्मान के साक्षी कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा शिक्षा अधिकारी बने। अप्रेल 2018 में गंगापुरसिटी में यह कार्यक्रम आयोजित किए
गए।


खास बात यह थी कि होनहार विद्यार्थियों को सम्मान स्थल तक लाने ले जाने के लिए वाहन सुविधा दी गई। अभिभावकों ने खुल मंच से राजस्थान पत्रिका की इस पहल की सराहना की। शहर के सामाजिक संगठनों ने इस कार्यक्रम में पत्रिका कदमताल किया।


कई संगठनों की ओर से ऐसे बच्चों को सामने लाया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा में मुकाम हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी करौली पत्रिका के मंच से ऐसे बच्चों को सम्मानित किया।

किलर प्वाइंट पर हो काम तो हादसों पर लगे अंकुश सुगम होगी राह, जिले में 27 किलर प्वाइंट है चिह्नित, सानिवि परिवहन विभाग नहीं गंभीर
सवाईमाधोपुर . जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों के बाद भी पुलिस प्रशासन व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी इन्हें रोकने के प्रति गंभीर नहीं है। हालांकि जिला प्रशासन ने तीन साल पूर्व ही जिले के किलर प्वाइंट चिह्नित कर लिए, लेकिन इनपर काम सिर्फ कागजों में ही हो रहा है। धरातल पर प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है।

इससे सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने पर वे पिछले तीन साल से रटा-रटाया जवाब देते आ रहे है कि किलर प्वाइंट पर काम चल रहा है। शीघ्र ही खामी को दूर कर दुर्घटना रोकने के प्रयास किए जाएंगे। अगर प्रशासन की ओर से किलर प्वाइंट पर काम हो तो हादसों पर अंकुश लगेगा और राह सुगम होगी।


जिले में ये हैं किलर प्वांइट : जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जनकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 27 किलर प्वाइंट (डार्कजोन) चिह्नित कर रखे हैं। अधिकांश हादसे इन प्वाइंटों पर ही होते हैं। इनमें कोतवाली थाना इलाके में खैरदा रोड से जीनापुर, अनाजमण्डी रोड, रणथम्भौर रोड, मानटाउन थाने में पुलिस लाइन तिराहा, खैरदा रोड, रवांजना डूंगर थाने में रवांजना चौड़ स्टेट हाइवे, पीपलवाड़ा स्टेट हाइवे, चौथकाबरवाड़ा थाने में कस्बा चौथकाबरवाड़ा, शिवाड़, मलारना डूंगर में रसूलपुरा, मलारना चौड़ मेगा हाइवे, खिरनी मोड़ भाड़ौती, बौंली थाने में जस्टाना व देवली, गंगापुर सिटी थाने में गंगाजी की कोठी, ओसाल मिल चुंगी नाका, प्राइवेट बस स्टैण्ड, सदर गंगापुरसिटी थाने में जलोखरा, मिर्जापुर, बामनवास थाने में पिपलाई कोयला, बामनवास, बाटोदा थाने में जवीद व टोल टैक्स, वजीरपुर थाने में सेवा व वजीरपुर, सूरवाल में पढ़ाना मोड़ तथा खण्डार थाने में मानसरोवर बांध के आगे घुमाव, ओघाड़ की पुलिया, फरिया से मेईकलां के बीच आदि किलर प्वाइंट है।


जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले पांच साल में हुई 1795 दुर्घटनाओं में 602 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2176 लोग घायल हुए है। जो इस प्रकार है।

फैक्ट फाइल
वर्ष दुर्घटना मौत घायल
2012 349 106 459
2013 337 113 462
2014 362 123 369
2015 440 133 534
2016 307 127 352
2017 374 176 434

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग