
शहर स्थित तेलन की पंसेरी बालाजी मंदिर परिसर में चल रही भागवत में नृत्य करता एक व्यक्ति।
सवाईमाधोपुर. सुनने के लिए शुक्रवार को महिला-पुरूषों की भीड़ रही। कथावाचक आचार्य कैलाशचन्द्र शास्त्री ने कथा में श्रीकृष्ण की कई लीलाओं का वृतांत सुनाते हुए जप का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जगत मिथ्या है। संसार हर वस्तु नाशवान है, जो आया है उसे जाना है। साथ में केवल राम-नाम ही जाता है। राम-नाम की जिसकी जितनी आस्था होती है, उसकी मुक्ति भी सहज हो जाती है। कपटी एवं छली व्यक्ति न तो संसार में चेन से रह पाता है, और न उसकी मुक्ति होती है। मृत्यु के बाद भी उसकी आत्मा भटकती रहती है। कार्यक्रम से जुड़े दिलीप शर्मा ने बताया कि शनिवार को कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र, शुकदेव, परीक्षत के अंतिम संवाद एवं शुकदेवजी की विदा के साथ कथा का समापन होगा।
भजन संध्या 12 को : पूर्वेश्वर महादेव सत्संग मण्डल के तत्वावधान में 12 जून को शहर पटवा गली पूर्वेश्वर महादेव मंदिर में एक शाम जीवन दाता के नाम भजन संध्या होगी।
प्रसादी वितरित
मित्रपुरा. ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित चौमुखा भैरूजी मंदिर पर शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद माल पुए की प्रसादी वितरित की गई। मान्यता है कि चौमुखा भैरव के नाम से जाने जाने वाले स्थान पर कोई भी श्रद्धालु अपनी कामना लेकर आता है तो खाली हाथ नहीं लौटता। चौमुखा भैरव सेवा समिति से जुड़े हुए देवनारायण गुर्जर एवं जोधराज सचिव ने बताया कि यहां आने वाले यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा जाता है।
समर कैम्प 11 से
सवाईमाधोपुर. राजकीय कन्या महाविद्यालय में 11 जून से समर कैम्प शुरू होगा। कार्यवाहक प्राचार्य एवं कैम्प प्रभारी डॉ.राजेश शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित अभिरूचि विषयों में फोटोग्राफी, प्रारंभिक कम्प्यूटर शिक्षा, योग एवं ध्यान, खाद्य सुरक्षा, बागवानी व ग्रीन हाउस फार्मिंग आदि है।
बैठक कल : गुरु गोरक्षनाथ योग साधना समिति की बैठक रविवार को सुबह दस बजे महावीर पार्क में होगी। समिति के महामंत्री कैलाशचन्द नाथ ने बताया कि इसमें 21 जून को योग दिवस के अवसर पर होने वाले योग साधना केन्द्र के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की।
बैठक आज
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में मेला मैदान में स्थित एक होटल में शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक होगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा का स्वागत किया।
Published on:
09 Jun 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
