
रक्त जांच में दिखा जोश
सवाईमाधोपुर. राजस्थान पत्रिका, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम व युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रोडवेज कर्मियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 104 कर्मचारियों व युवाओं के रक्त की जांच की गई। मुख्य अतिथि रोडवेज के यातायात प्रबंधक जावेद अली ने सर्वप्रथम खून की जांच कराई। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे युवा मंच के हेमंतसिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है।
रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजू राय ने महिलाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ का संदेश दिया। भावनाओं से प्रेरित युवाओं में रक्त जांच के प्रति जोश देखने को मिला। युवाओं ने आगे बढ़कर खून की जांच कराई। लेब टेक्नीशियन अशोक मित्तल ने रोडवेज कार्मिकों व युवाओं के खून की जांच की। शिविर में 57 रोडवेज कर्मियों एवं 47 युवा मंच व अन्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर विनोद यादव, आकाश खींची, राजवीर मीना, मुरली गौतम, बृजेश सोनी, अरविंद सैनी, अजय जोशी, शिवानी जैन, कृष्णा मीना, रामावतार जाट, शुभम शर्मा व मोहनलाल सैनी आदि मौजूद थे।
पत्रिका की पहल से बढ़ेगी जागरूकता
रक्त जांच के लिए आए रोडवेज कर्मियों, महिलाओं व युवाओं ने कहा कि पत्रिका की रक्त जांच शिविर पहल सराहनीय है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
औषधालयों का किया निरीक्षण
सवाईमाधोपुर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. बृजवल्लभ शर्मा ने शनिवार को खिलचीपुर, कुण्डेरा, श्यामपुरा, भूरी पहाड़ी, चकेरी आदि आयुर्वेदिक
औषधालयों का औचक
निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों व चिकित्सकों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्यालय पर रुककर ही लोगों का उपचार करने के
निर्देश दिए।
भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 27 से
सवाईमाधोपुर. राजकीय महाविद्यालय के बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के भूगोल विषय के सभी नियमित एवं प्राइवेट छात्रों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। इसी तरह तृतीय वर्ष की परीक्षा दिनांक फरवरी एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा दस मार्च से शुरू होगी।
प्रतियोगिता कल से
सवाईमाधोपुर. समीपवर्ती गोगोर गांव में सोमवार से एएमके क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। आयोजन से जुड़े शकील अहमद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेलू सरपंच बंशीलाल, लुकमान अहमद होंगे। अतिथि उपसरपंच सरफुद्दीन होंगे।
Updated on:
25 Feb 2018 07:18 pm
Published on:
25 Feb 2018 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
