गंगापुरसिटी. लाड़ली की खुशी व उसे पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिहाज से शादी में परिवारजन अपनी क्षमता से अधिक दहेज के रूप में सामान देते हैं, लेकिन कई शादी ऐसी होती है जो दहेज के कारण थाने की दहलीज पर पहुंच जाती है। इस पर दहेज का सामान जब्त कर लिया जाता है, लेकिन ऐसे कई मामलों में परिवादी पक्ष द्वारा सामान को नहीं छुड़ाने पर ये थाना परिसर में पड़ा कबाड़ हो रहा है। कोतवाली थाने में भी कुछ इस तरह की स्थिति बनी हुई है। जहां स्थानाभाव में आलमारी, बक्से आदि खुले में पड़े हैं और दिनों दिन कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।