10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना की शादी: थाईलैंड, ब्राजील से आएंगी मेहमानों के लिए सब्जियां व फल

कैटरीना की शादी: थाईलैंड, ब्राजील से आएंगी मेहमानों के लिए सब्जियां व फलशाही शादी में कई देशों से आएगी सब्जी व फलचौथकाबरवाड़ा. बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शाही शादी में कई देशों से सब्जी व फल आएंगे। इसके लिए विशेष ऑर्डर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शादी में थाईलैंड, ब्राजील आदि देशों के अलावा देश के कर्नाटका से सब्जियां व फल आएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
कैटरीना की शादी: थाईलैंड, ब्राजील से आएंगी मेहमानों के लिए सब्जियां व फल

कैटरीना की शादी: थाईलैंड, ब्राजील से आएंगी मेहमानों के लिए सब्जियां व फल

कैटरीना की शादी: थाईलैंड, ब्राजील से आएंगी मेहमानों के लिए सब्जियां व फल
शाही शादी में कई देशों से आएगी सब्जी व फल
चौथकाबरवाड़ा. बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शाही शादी में कई देशों से सब्जी व फल आएंगे। इसके लिए विशेष ऑर्डर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शादी में थाईलैंड, ब्राजील आदि देशों के अलावा देश के कर्नाटका से सब्जियां व फल आएंगे। वही कुछ देशों सें सब्जियां मंगवा कर होटल में स्टोर कर रखवाई गई है। इनमें विभिन्न वेरायेटी की हरी सब्जियां, पालक, गोभी, मिर्च, मशरूम आदि शामिल हैं।
जिओ कंपनी ने लगाया अस्थाई टावर
शादी के दौरान मोबाइल नेटवर्क की समस्या ना हो। इसको लेकर मोबाइल कंपनियां रेंज बढ़ाने के साथ ही टावर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। शनिवार होटल के पास स्थित चौथ माता ट्रस्ट उद्यान में अस्थाई रूप से जिओ मोबाइल कंपनी टावर लगाया है। जानकारी के अनुसार यह टावर 2 किलोमीटर तक की रेंज को कवर करेगा।

पंचायत सफाई व पार्किंग में जुटेगी
होटल के बाहर पंचायत क्षेत्र में शादी के दौरान सफाई व्यवस्था तथा वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाने को लेकर ग्राम पंचायत में सोमवार को सरपंच सीता सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि बॉलीवुड स्टार की शादी को देखते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था और पाॢकंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी।
फोटो कैप्शन....
-चौथकाबरवाड़ा. होटल के स्टोर में रखी सब्जियां।

- चौथकाबरवाड़ा. शादी में सजावट को लेकर ट्रक से पहुंचा सामान व लगें टेंट।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग