
कैटरीना विक्की कौशल की शादी... -सेलिब्रिटिज के लिए काजू की मिठाई, गुजराती पकवान व मावा कचौरी पहुंची
सवाईमाधोपुर. चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल में हो रही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में बजरिया स्थित जनता जोधपुर स्वीट होम से मिठाइया पहुँचाई गई है। जनता जोधपुर स्वीट होम से जुड़े अर्जुन पंडित ने बताया कि शादी में काजू पान, काजू बाइट, काजू रोल, गुजराती पकवान मावा कचोरी ,प्याज कचोरी आदि मिठाई पहुँचाई गई है। इन सभी की मात्रा आठ आठ किलो है। ये मेहमानों की मांग पर भेजी गई है।
बरवाड़ा के शंकरलाल की भा रही सब्जियां-
शादी में सब्जियां मंगाने का जिम्मा चौथकाबरवाड़ा के शंकरलाल को सौंपा गया है। उसकी ओर से 5 देशों की 200 सब्जियां व फल मंगवाए गए हैं।
आज ये रहेंगे कार्यक्रम....
11.30 हल्दी की रस्म
2 बजे मेहमानों का लंच
शाम को पांच से छह बजे संगीत कार्यक्रम
रात को डिनर पार्टी देर रात तक चलेगी।
...
नौ दिसम्बर को होगी शादी। इसके लिए होटल के अंदर लॉन बना हुआ है। वहां शादी का मंडप सजेगा। वहां पर ही कैट व विक्की फेरों की रस्म निभाएंगे। इससे पहले नौ दिसम्बर दोपहर 3 बजे से सेहराबंदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद विक्की सफेदी घोड़ी पर सवार होंगे।
गुरदास मान ने गायकी से बांधा समां
जानकारी के अनुसार रात को आयोजित संगीत के कार्यक्रम में गायक गुरदास मान ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सूत्रों के अनुसार गुरदास मान ने पंजाबी, हिन्दी आदि गानों की प्रस्तुति दी। इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर भी पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने विक्की और कैटरीना के लिए स्पेशल गाना भी मीडिया को सुनाया। उन्होंने 'तेरी जोड़ी जीवे, वे तेरी घोड़ी जीवे' को सुनाते हुए पंजाबी माहौल बिखेर दिया।
Updated on:
08 Dec 2021 11:51 am
Published on:
08 Dec 2021 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
