हमले के आरोपितों से पूछताछ
गंगापुरसिटी. छात्र नेता अनन्त बड़ीला पर गत दिनों किए गए प्राणघातक हमला करने के आरोप में गिरफ्तार खण्डीप निवासी राजेश मीना, छोटी उदेई मुनीराज और राकेश मीना से पुलिस की पूछताछ जारी है। इसमें उन्होंने कई बातें पुलिस को बताई हैं।
गौरतलब है कि मूलत: बड़ीला हाल अग्रवाल कर्मचारी कॉलोनी निवासी अनन्त बड़ीला ने छाण निवासी राकेश छाण, खंडीप निवासी राजेश, छोटी उदेई निवासी मुनि व पीलोदा निवासी अजयराज सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 12 अप्रेल को वह दोस्त राकेश मीना के साथ डॉ. किरोड़ीलाल मीना की मीटिंग में शामिल होकर करौली से घर लौट रहा था। इस दौरान हिंगोटया रोड पर आरोपितों व 15-20 अन्य ने उनकी कार पर फायर किए। गंडासी, लाठी से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों बड़ी मुश्किल से कार से उतर भागे तो जान से मारने की नीयत से पीछे से फायर किए। आरोपित कार से मोबाइल व 16 हजार रुपए भी निकाल ले गए।