
Crime in hotel
सवाईमाधोपुर. पुरानी रंजिश को लेकर रणथम्भौर सर्किल स्थित एक होटल में करीब तीन दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान होटल में तोडफ़ोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि शेष मौका देखकर भाग छूटे।
जानकारी के अनुसार गत दिनों होटल मालिक का पार्र्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर मंगलवार रात करीब सवा दस बजे अचानक से दस मोटरसाइकिलों व दो कार में सवार करीब 30 जने आए और होटल में घुसकर तोडफ़ोड़ की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा, होटल में लगी दो एलसीडी, फ्रीज, गेट आदि तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आटूण गांव निवासी शिवकरण को हिरासत में लिया। इधर, होटलमालिक ने बताया कि करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। होटल में तोडफ़ोड़ की देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गाड़ी के कांच भी टूटे
घटना के दौरान होटल में कुछ लोग खाना खाने आए थे। इस दौरान उनकी कार होटल के सामने ही खड़ी थी। हमलावरों ने उनकी गाडिय़ों के कांच भी तोड़ दिए।
Updated on:
18 Sept 2019 05:46 pm
Published on:
18 Sept 2019 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
