2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौबत की थाप पर पद दंगल में झूमे लोग

भगवान देवनारायण की जयंती पर छाण में उमड़ी 27 गांवों की भीड़, भगवान देवनारायण की शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 16 Feb 2024, 9:53 PM IST

नौबत की थाप पर पद दंगल में झूमे लोग

नौबत की थाप पर पद दंगल में झूमे लोग

सवाईमाधापुर. नौबत की थाप पर पद दंगल पेश करते कलाकार और उत्साहवर्द्धन करते गुर्जर समाज के लोग। कुछ इसी तरह का नजारा भगवान देवनारायण की जयंती पर आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में नजर आया। इस दौरान दूमोदा एंड पार्टी की ने यहां खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान करीब 27 गांव के लोग यहां उमड़े। सताइसा वीर गुर्जर संस्थान छान के तत्वाधान में देवनारायण मन्दिर छान परिसर में शुक्रवार को देवनारायन जयंती एव गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया थे। विशिष्ट अतिथि बतौर नरेंद्र सिंह चौधरी प्रधान पंचायत समिति खंडार, डॉ. बालाराम गुर्जर सेवानिवृत पशु चिकित्साधिकारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने की। सांसद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज संगठित रहता है। इस अवसर पर सांसद और प्रधान ने मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए दस-दस लाख की घोषणा की।

------ 24 बगड़ावत घोड़ियों की निकली शोभायात्रादेवनारायण जयंती सेवा समिति छान के तत्वाधान में चौबीस 24 बगड़ावत घोड़ियां की शोभायात्रा कस्बे में स्थित बाग के बालाजी से प्रारंभ की गई। शोभायात्रा पंचायत भवन के रास्ते से टोंक चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरती हुई सभास्थल देवनारायण मंदिर पर पहुंची। जहां बगड़ावत घोड़ियों की बोली लगाने वाले व्यक्तियों का सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने स्वागत किया।

------प्रतिभाओं का किया सम्मान

देवनारायण जयंती समारोह में खंडार ब्लॉक में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। कार्यक्रम की तैयारियों को देखते हुए खंडार तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, पुलिस उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह बिधूड़ी, छान चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह मय जाप्ते के शोभायात्रा मार्ग एव सभास्थल पर मुस्तैद रहा।-----

कन्हैया एव सुड्डा दंगल रहा आकर्षण का केंद्रदेवनारायण जयंती समारोह में दूमोदा एंड पार्टी की ओर से मेंडिया बृजराज, बृजमोहन, रामजीलाल गुर्जर ने भगवान देवनारायण की गाथा गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं महिला सुड्डा दंगल में गायक कलाकार रामकला गुर्जर की ओर से शिक्षाप्रद सुड्डा की प्रस्तुति देकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस दौरान शिवचरण गुर्जर ईडीसी अध्यक्ष, लटूर लाल गुर्जर, अजीत सिंह शेखावत, छोटू सिंह एडवोकेट, रंगलाल गुर्जर एडवोकेट, हरिमोहन गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, मेमराज गुर्जर आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़