मलारना डूंगर/मलारना चौड़. मलारना चौड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सोमवार को सरपंच नाथूलाल कोली के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मण्डल अतिरिक्त जिला कलक्टर से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गत दिनों एसडीएम के निर्देश पर सरकारी विद्यालय के खेल मैदान का सीमाज्ञान कर अतिक्रमण तो चिह्नित कर दिए गए, लेकिन अतिक्रमियों को नोटिस देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। एडीएम ने तहसीलदार मलारना डूंगर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बनवारी लाल मीना झेराला, कानजी मीना, घनश्याम पटेल, शम्भू मीना, सरपंच नाथू लाल कोली, धर्मराज मीना, रामदेव मीना, बुद्धराम मीना सहित मलारना चौड़ विकास मंच के सदस्य भी मौजूद रहे।