10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में मलारनाडूंगर नई पंचायत समिति, 28 नई ग्राम पंचायतों की भी सौगात

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, जिले में अब 200 से बढ़कर 228 हुई ग्राम पंचायतें, पंचायत समितियों की संख्या अब हुई सात

2 min read
Google source verification
जिले में मलारनाडूंगर नई पंचायत समिति, 28 नई ग्राम पंचायतों की भी सौगात

Malarna Dungar New Panchayat Samiti

सवाईमाधोपुर . राज्य सरकार की ओर से नई ग्राम पंचायतों वं पंचायत समितियों का गठन कर शनिवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसके तहत सवाईमाधोपुर में मलारना डूंगर को नई पंचायत समिति की सौगात दी गई है। जबकि जिले में 28 नई ग्राम पंचायतों का भी गठन किया गया है। सबसे अधिक बौंली में 11 नई पंचायतों को गठन किया गया है। क्योंकि बौंली से कुछ पंचायतों को अलग कर मलारना डूंगर पंचायत समिति का गठन किया गया है। गौरतलब है कि अगले साल जनवरी में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हैं। नई पंचायतों व पंचायत समिति गठन के साथ ही चुनाव क सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

विधायक का रहा दबदबा
ज्यादा पंचायतों के लिहाज से सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र को ज्यादा मिला है। यहां पर मलारनाडूंगर नई पंचायत समिति बनी है। साथ ही इसमें 11 नई पंचायतें बनी है। साथ ही सवाईमाधोपुर पंचायत समिति में 7 नई पंचायतें बनी है। इस तरह सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नई पंचायत समितियों की सौगात मिली है। विधायक दानिश अबरार का कहना है कि मलारना डूंगर में जनता की ओर से इस बारे में काफी समय से पंचायत समिति की मांग की जा रही थी। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए और सौगात दिलाई। इसी प्रकार नई पंचायतों का गठन कराया है।

बांछे खिली तो कई मायूस
अधिसूचना जारी होने के बाद गांवों में कई लोगों की तो बांछे खिल गई। जबकि कई लोग की पंचायतें बदलने से उसके पैरों की जमीन खिसक गई। चुनाव लडऩे के सपने सजोएं ऐसे लोगों को अब नई जमीन तलाशने की मशक्कत करनी पड़ेगी।

मलारना डूंगर में 27 पंचायतें होंगी शामिल
मलारना डूंगर में 27 पंचायतें शामिल होंगी। इनमें वे 16 वें पंचायतें शामिल होंगी, जो बौंली पंचायत समिति के अन्तर्गत आती थी। लेकिन विधानसभा क्षेत्र सवाईमाधोपुर में ही थीं। इन 16 पंचायतों व 11 नई पंचायतों का गठन करके मलारना डूंगर को 27 पंचायतों वाली पंचायत समिति बनाया गया है।


खंडार में एक भी नई पंचायत नहीं

खंडार पंचायत समिति क्षेत्र में एक भी नई पंचायत का गठन नहीं किया गया है। इस मामले में यह क्षेत्र फिसड्डी रहा है। हालांकि यहां भी कई बड़ी पंचायतों का अलग कर आबादी के हिसाब से गठन किया जा सकता था। पछली बार खंडार विधानसभा क्षेत्र में चौथकाबरवाड़ा पंचायत समिति की सौगात मिली थी। लेकिन इस बार खंडार के हाथ खाली रहे।


पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर बांटी मिठाई

भाड़ौती. क्षेत्र के मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय को पंचायत समिति का दर्जा देने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी है। नई पंचायत समिति के जश्न को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर पटाखे चलाकर मिठाई बांटी। दरअसल मलारना डूंगर को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर पिछले 20 साल से मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में मलारना डूंगर तहसील के ग्रामीणों को 40 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर बौंली पंचायत समिति मुख्यालय जाना पड़ता था। मगर अब मलारना डूंगर को पंचायत समिति का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात मिलने के साथ विकास में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जागी है।


बामनवास बौंली पंचायत समिति में 4 नई पंचायतें
बाढ़ मोहनपुरा,
भिनोरा,
डूंगर पट्टी,
टूंडीला

बौंली पंचायत समिति में 11 नई पंचायतें
भारजा नदी
चांदनोली
कहार उर्फ बड़ागांव
डिडवाड़ा
अनियाला,
फलसावटा,
श्यामौली,
एबरा,
कुंडली नदी,
दोनायचा,
पीलवा नदी।


सवाईमाधोपुर पंचायत समिति में 7 नई पंचायतें
दोबड़ा कलां,
गोगोर,
बंधा,
सिनोली,
दोंदरी,
हिम्मतपुरा,
पचीपल्या

गंगापुरसिटी पंचायत समिति में 6 नई पंचायतें

आस्ट्रोली मय सोनपुरा
बिदरख्या
मीना पाड़ा
जाट बड़ौदा
छावा,
भालपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग