30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलवा नदी में रंजिश के चलते युवक की हत्या

चुनावी रंजिश में हुई वारदात, तीन महिलाएं भी हुईं घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 13 Apr 2021, 7:52 PM IST

पीलवा नदी में रंजिश के चलते युवक की हत्या

मलारना डूंगर. पीलवा नदी गांव में झगड़े के बाद मौके पर शांतिबहाल का प्रयास करती पुलिस।

मलारना डूंगर. थाना क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार को हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं घायल हो गईं। पीलवा नदी गांव में दो धड़े आपस में राजनीतिक रंजिश रखते हैं। एक पक्ष पीलवा नदी की वर्तमान सरपंच के साथ है। तो दूसरा पक्ष चकबिलोली पंचायत के पूर्व सरपंच के साथ है। दोनों ही पक्षों में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर झगड़ा चला आ रहा है।

वर्तमान सरपंच के पक्ष का एक युवक मोईन (30) पुत्र मोहम्मद अली मलारना स्टेशन से बुखार की दवा लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के घरों के सामने से निकलने के दौरान आरोपियों ने मोईन की बाइक के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर उसे रोक लिया। वहीं लाठी-डंडों से उसपर ताबड़तोड़ वार किए। चिल्लाने की आवाज सुनकर महिलाएं बचाने आईं तो आरोपियों ने उन पर भी लठ और पत्थर बरसाए।

इधर, झगड़े की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मोईन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शव को फिलहाल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि हमले में घायल सबनूर, समरीन व बुनियाद तीनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस का किया विरोध
पीलवा नदी में झगड़े की सूचना पर पहुंची मलारना डूंगर पुलिस का भी हमलावर पक्ष के लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध के बीच पुलिस झगड़े को शांत करने में लगी रही। आरोपियों ने महिलाओं को आगे कर दिया,

लेकिन पुलिस ने समझादारी से काम लेते हुए चकबिलोली के पूर्व सरपंच सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपी पक्ष के पुरुषों को जैसे ही पुलिस ने हिरासत में लिया तो महिलाओं ने भी विरोध शुरू कर दिया।

समझाइश के प्रयास विफल
पीलवा नदी के दोनों पक्षों के बीच आपसी समझाइश को लेकर सामाजिक स्तर पर भी प्रयास किए गए थे, लेकिन दोनों ही पक्ष राजीनामे के लिए रजामंद नहीं हुए। गत दिनों जिले के एक राजनेता ने दोनों पक्षों को पुलिस की मौजूदगी में एक जाजम पर बैठा कर राजीनामे का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इनका कहना है....
पीलवा नदी गांव में झगड़े में मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक व महिलाओं पर हमला किया है। एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति सामान्य है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
राकेश कुमार यादव, थानाधिकारी, मलारना डूंगर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़