8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नमूने लेने पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम तो दुकानों पर लगाए ताले, पढ़े पूरा मामला

टीम ने मलारना चौड़ व मलारना स्टेशन में की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
नमूने लेने पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम तो दुकानों पर लगाए ताले, पढ़े पूरा मामला

सवाईमाधोपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेती हुई।

सवाईमाधोपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के नेतृत्व में मलारना चौड़ व मलारना स्टेशन में कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
चिकित्सा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह व बाबूलाल तनया ने मलारना चौड़ में घी के सेम्पल लिए। मित्तल ब्रदर्स फर्म पर संदिग्ध मानते हुए घी के दो सेम्पल लिए। बाजार में पाम आयल को घी बता कर बेचा जा रहा था। विभागीय टीम द्वारा व्यापारियों को समझाइश की। वे प्रॉपर डिक्लेरेशन कर ही खाद्य सामग्री को बेचे। इसके साथ ही मलारना स्टेशन में भी तेल के सेम्पल लिए। टीम को देखकर दोनों ही स्थानों पर व्यापारियों ने हड़बड़ी में अपनी-अपनी दुकानों पर ताले लगा दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना बताया कि जिले में विभागीय टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिले की जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विभाग प्रयासरत हैं। साथ ही जिलेवासी भी सजग होकर खाद्य सामग्रियों का चयन कर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग करें।

बच्चों को किया परिजनों को सुपुर्द
सवाईमाधोपुर. बाल कल्याण समिति ने चार दिन पहले रेस्क्यू किए चार बालकों को सोमवार को शेल्टर होम से परिवार में पुर्नवासित कराया है। संस्था सचिव अरविन्दसिंह चौहान ने बताया कि रेसक्यू किए गए बालकों को समिति अध्यक्ष श्वेता गर्ग, अंकुर गर्ग, बाबूलाल राजौरा, युवराज चौधरी एवं ज्योति शर्मा के समक्ष पेश किया। यहां से समिति ने सभी बालकों को मर्सी ओपन शेल्टर होम में अस्थायी तौर पर आवासित कराया था। शेल्टर होम की सोशलवर्कर अलकनन्दा त्रिवेदी, केयर गिवर निशा त्रिवेदी, अभिषेक सैनी ने बालको का परामर्श कर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजन सवाईमाधोपुर पहुंचे। यहां बालक एवं परिजनो का बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। दस्तावेजो की जांच के बाद समिति के आदेश पर सभी बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग