5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचमुखी शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक

पंचमुखी शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक

less than 1 minute read
Google source verification
पंचमुखी शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक

सवाईमाधोपुर.शिवाड़ कस्बे में शिव सरोवर(छोटा तालाब) के बीच में स्थित पंचमुखी शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु।

सवाईमाधोपुर.शिवाड कस्बे में प्रदोष के अवसर पर बुधवार को गणेश मित्र मंडल के तत्वावधान में अच्छी बारिश की कामना के लिए शिव सरोवर(छोटा तालाब)स्थित पंच मुखी शिवलिंग पर 51 किलो दूध, दही और पंचामृत से दुग्धाभिषेक किया। इसमें कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र और राज्य में अच्छी बारिश की कामना की। कार्यकर्ता कुमुद जैन ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इन पंच मुखी शिवलिंग पर अभिषेक करने से अच्छी बारिश होती है, उसी की पालना करते हुए दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान दिलीप नामा, अमर सिंह गुर्जर, पवन नामा, ओमप्रकाश जांगिड़, भगवान जाट, बबलू सैनी, कैलाश जांगिड़, राहुल शर्मा, हनुमान जाट आदि सदस्य मौजूद थे।
अब तेज बारिश का कर रहे इंतजार
शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक के बाद क्षेत्र के लोग अब तेज बारिश का इंतजार कर रहे है। तेज बारिश के बाद शिव सरोवरों में पानी की आवक शुरू होगी। फिलहाल बारिश नहीं होने से दोनों शिव सरोवर सूखे पड़े है। वहीं किसान भी अब बुवाई में जुट गए है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग