28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री भडाना ने भूगोल में पीजी का दिया भरोसा

सामान्य प्रशासन और आपदा राहत मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि देश चलाने और आगे बढ़ाने का काम केवल सरकार का नहीं है। इसमें सभी की विशेष तौर पर युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 1 Feb 2017, 5:24 PM IST

सामान्य प्रशासन और आपदा राहत मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि देश चलाने और आगे बढ़ाने का काम केवल सरकार का नहीं है। इसमें सभी की विशेष तौर पर युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए।

भडाना मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा हक के लिए संघर्ष करें, लेकिन कर्तव्यों का भी ध्यान रखें। भडाना ने भूगोल में पीजी कक्षाएं खुलवाने का विश्वास दिलाया। विशिष्ट अतिथि राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने देश के प्रति समर्पण भाव रखने और माता-पिता का आदर करने की नसीहत दी।

विधायक मानसिंह गुर्जर ने उपलब्धियों की चर्चा की और बताया कि शहर का 100 साल का रोडमैप बनाया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्रों में समान विकास करने का दावा किया और पिछले जनप्रतिनिधियों पर विकास की उपेक्षा का आरोप लगाया।

पदाधिकारियों को बैठाया कुर्सी पर

छात्र संघ कार्यालय के बाद उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अध्यक्ष रोहित मावई, उपाध्यक्ष बीपी सिंह, महासचिव विजयसिंह मीना व संयुक्त सचिव प्रवेन्द्र मीना को माला पहनाकर कुर्सी पर बैठाया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष मावई, नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा ने भी विचार व्यक्त किए।

प्राचार्य श्यामलाल मीना ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. रबिबाला गोयल, अरविन्द गर्ग, पृथ्वीराज मीना, बीएस मीना, सोनूलाल मीना, राजूलाल मीना ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रामकेश आदिवासी ने किया। कार्यक्रम में बामनवास विधायक कुंजीलाल मीना, उपखंड अधिकारी मुनिदेव सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हरिमोहन शर्मा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, गुडगांव के श्रीचंद चावडा, भाजपा नेता सुशील दीक्षित, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष उमर गद्दी, डॉ. बिजेन्द्रसिंह गुर्जर, मनीष सिराधना व रूपेन्द्र मावई आदि मौजूद थे।