26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं निपटा एक भी काम

मलारनाडूंगर. न्याय आपके द्वारा अभियान के तहत सोमवार को यहां शिविर में एसडीओ कार्यालय में लम्बित राजस्व प्रकरणों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 8 May 2017, 9:09 PM IST

Officers visiting the distribution camp

Officers visiting the distribution camp

मलारनाडूंगर. न्याय आपके द्वारा अभियान के तहत सोमवार को यहां शिविर में एसडीओ कार्यालय में लम्बित राजस्व प्रकरणों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। ना ही राजस्व से सम्बंधित अन्य काम हो सके। उधर, राजस्व कर्मी व पंचायत प्रशासन के तालमेल के अभाव में सोमवार को मलारना डूंगर पंचायत की ओर से आयोजित पट्टा वितरण शिविर भी खानापूर्ति साबित हुआ। सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद लोगों को एक भी पट्टा जारी नहीं किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को उपखण्डक्षेत्र में न्याय आपके द्वारा अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत मलारना डूंंगर से की गई। अटल सेवा केन्द्र के पास शामियाना भी लगाया गया। इस दौरान ७५ लोगों ने पुश्तैनी मकानों के पट्टों के लिए आवेदन किए। कलक्टर के आदेश के बावजूद सोमवार को यहां भी पट्टों के बीच गैर मुमकिन आबादी का पेंच फंसा नजर आया। पंचायत ने गैर मुमकिन आबादी का हवाला देकर पट्टे जारी करने से साफ मना कर दिया। इस दौरान उपजिला कलक्टर मुकेश कुमार कायथवाल ने जिला कलक्टर के आदेशों का हावाला देते हुए गैर मुमकिन आबादी को पंचायत की मानते हुए पट्टा जारी करने के आदेश भी जारी कर दिए, लेकिन पंचायत प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। ऐसे में पट्टे की चाहत रखने वालों को बैरंग ही लौटना पड़ा। इस दौरान उपजिला कलक्टर के अलावा विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान, पंचायत प्रसार अधिकारी बृजलाल मीना व सरपंच सुरेश कोली भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग