
,,,,
सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर बाघ परियोजना में शिकार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार शिकार की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला रणथम्भौर की फलौदी रेंज से सामने आया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रणथम्भौर की फलौदी रेंज के अधीन आने वाले खिरखडी नागौरी स्थित एक फार्म हाउस में वन विभाग की टीम को नीलगाय का बच्चा मृत अवस्था में मिला। इसके साथ ही विभाग की टीम को कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस पर एक जीवित कछु़आ भी मिला। वन विभाग ने कछुए को जप्त कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार रणथम्भौर बाघ परियोजना में नीलगाय व अन्य वन्यजीवों के शिकार के मामले सामने आ चुके हैं।
शिकार में उपयुक्त औजारों को भी किया जप्त
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से अचानक रेड की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान वन विभाग को शिकार के साथ-साथ फार्म हाउस पर छानबीन करने पर शिकार में प्रयोग किए गए बंदूक, छूर्रा, दांतली, बसूला आदि औजार मिले। इन्हें वन विभाग ने जप्त कर लिया। इतना ही नहीं कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने फार्म हाउस से ही आरोपी हिम्मत सिंह(25) पुत्र चिरंजी लाल, रवि उर्फ रविन्द्र (23) पुत्र चिंरजी लाल निवासी लक्ष्मीपुरा, बनवारी(20) पुत्र सीताराम निवासी कैलाशीपुरी को मौके से गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपी मोग्या जाति के हैं। इस दौरान अतुल कुमार, मुकेश गुर्जर, सुमेर गुर्जर, प्रकाश चंद जाट आदि मौजूद थे।
Published on:
16 Oct 2023 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
