15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

सवाईमाधोपुर में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी।

सवाईमाधोपुर. विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जहाजपुर( भीलवाड़ा) में एसडीएम वाहन चालक कुलदीप शर्मा की बजरी माफियाओं की गई निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच कर आरोपियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में हत्या की निष्पक्ष जांच के साथ कुलदीप शर्मा को शहीद का दर्जा देने, पीडि़त परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने व सरकारी लाभो के तहत राज्य सरकार से परिवार को पीडि़त आर्थिक पैकेज देने की मांग की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विमला शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, ब्राह्मण समाज मानटाउन अध्यक्ष किशन बोहरा, राधामोहन शमा, रितेश शर्मा, एडवोकेट गोविन्द शर्मा, गोविन्द दीक्षित, मुरली गौतम, रजत भारद्वाज, चेतन शर्मा आदि मौजूद थे।

डॉ.विमला महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष
सवाईमाधोपुर. विप्र फाउण्डेशन के जोन प्रथम डी के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय की अनुशंसा व केन्द्रीय प्रभारी विनोद अमन की सहमति के बाद सवाईमाधोपुर निवासी डॉ.विमला शर्मा को महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह जानकारी विप्र फाण्डेशन जोन प्रथम डी के प्रदेश महामंत्री शांतनु पाराशर ने दी।
एसएम1306सीएफ-सवाईमाधोपुर में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी।