14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉब कार्ड के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लोगों को मिलेगा रोजगार

जॉब कार्ड के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लोगों को मिलेगा रोजगार सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र की जनता को 100 दिन का रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शहरी निकायों में 9 सितंबर को विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। जिले में इसकी तैयारी के लिए रविवार को नगर परिषद में सभी वार्डों के पार्षद एवं ई मित्र संचालकों के साथ एक बैठक का आयोजन सभापति विमल चंद महावर की अध्यक्षता में हुआ।

2 min read
Google source verification
जॉब कार्ड के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लोगों को मिलेगा रोजगार

जॉब कार्ड के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लोगों को मिलेगा रोजगार

जॉब कार्ड के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लोगों को मिलेगा रोजगार

सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र की जनता को 100 दिन का रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शहरी निकायों में 9 सितंबर को विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। जिले में इसकी तैयारी के लिए रविवार को नगर परिषद में सभी वार्डों के पार्षद एवं ई मित्र संचालकों के साथ एक बैठक का आयोजन सभापति विमल चंद महावर की अध्यक्षता में हुआ। ई-मित्र पर आवेदन नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि बैठक में जिला कलक्टर के निर्देशन में पार्षदों व ई मित्र संचालकों को योजना की विशेष जानकारी प्रदान करने के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग जो 100 दिन का रोजगार चाहते है, वे अपने नजदीकी ई मित्र पर अपना जन आधार कार्ड लेकर जाए तथा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। जिन लोगों के पास जन आधार कार्ड नहीं है, वे आधार कार्ड के आधार पर पहले जन आधार कार्ड बनवाएं। यदि किसी व्यक्ति के जन आधार कार्ड में बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड या मोबाईल नंबर गलत दर्ज है, तो वह उसको भी ठीक करवा लें। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मजदूरी का भुगतान जन आधार में दर्ज बैंक खाते के आधार पर सीधे किया जाएगा। जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क ई मित्र को नहीं देना है। ई मित्र संचालकों को आवेदन शुल्क सीधा ही राज्य सरकार से मिलेगा। सभापति विमल चंद महावर ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से कम से कम 50 लोगों को रोजगार दिया जाना आवश्यक है। इसके लिए कम से कम 4 गुना जॉब कार्ड आवेदन होना चाहिए। रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर जरूरी जॉब कार्ड अप्लाई करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूर साथ लाना जरूरी है। रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आता है, उसी से जॉब कार्ड बनता है। नगर परिषद की ओर से रोजगार चाहने वाले लोगों के लिए एक ई मित्र नगर परिषद कार्यालय में बैठाया है, ताकि रोजगार के लिए आवेदन करने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। यदि किसी वार्ड में लेबर की संख्या ज्यादा है तो उस वार्ड में ई-मित्र का शिविर भी लगाया जा सकेगा। इसके लिए राजकुमार अग्रवाल, ई मित्र कंट्रोलर मोबाइल नंबर 78771 99122 पर संपर्क भी किया जा सकता है। बैठक में अधिशासी अभियंता होतीलाल मीना, सहायक अभियंता नीलम कोठारी व भंवर लाल सैनी उपस्थित रहे। फैक्ट फाइल - योजना में 259 रुपए मिलेगी मजदूरी। -9 सितम्बर से शुरू होगी योजना। - सौ दिन का मिलेगा रोजगार। -प्रत्येक वार्ड से 50 लोगों को मिलेगा रोजगार। -आवेदक शहरी क्षेत्र का निवासी हो, आवेदक के पास जन आधार कार्ड हो, आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होना जरूरी है। -झाड़ू, सफार्ई, नाला सफाई झाड़ी कटाई, वृक्षारोपण, पार्क संधारण, कचरा पृथक्करण, यूरिनल शौचालय, सफाई हेरिटेज सरंक्षण, नर्सरी लगाना आदि कार्य कराए जाएंगे।