16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका की पहल पर गंगापुरसिटी को मिली सीटी-स्कैन की ‘सौगातÓ

पत्रिका की पहल पर गंगापुरसिटी को मिली सीटी-स्कैन की 'सौगातÓ-गत दिनों सीएम से की मशीन की मांग-5 उपखंडों के सैकड़ों गांव होंगे लाभाविंत

less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका की पहल पर गंगापुरसिटी को मिली सीटी-स्कैन की 'सौगातÓ

पत्रिका की पहल पर गंगापुरसिटी को मिली सीटी-स्कैन की 'सौगातÓ-गत दिनों सीएम से की मशीन की मांग-5 उपखंडों के सैकड़ों गांव होंगे लाभाविंत

पत्रिका की पहल पर गंगापुरसिटी को मिली सीटी-स्कैन की 'सौगातÓ
-गत दिनों सीएम से की मशीन की मांग
-5 उपखंडों के सैकड़ों गांव होंगे लाभाविंत
गंगापुरसिटी. गंगापुरसिटी क्षेत्रवासियों को सीटी-स्कैन मशीन की सौगात मिली है। यह मशीन उपखंड मुख्यालय स्थित उप जिला अस्पताल में लगाई जाएगी। इसके सफल संचालन के बाद मरीजों को सीटी-स्कैन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उनकी गाढ़ी कमाई व श्रम की बचत होगी। इस मामले को लेकर पत्रिका ने भी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विधायक रामकेश मीना ने गत दिनों सीएम गहलोत से मिलकर इसके लिए विशेष प्रयास किए थे। मीना ने बताया कि कोरोना काल में सीटी-स्कैन मशीन के लिए लोग खासे परेशान हुए थे, ऐसे में उन्होंने सीएम के सामने सीटी-स्कैन मशीन के लिए पुरजोर मांग उठाई। सीएम ने जनता की परेशानियों को समझते हुए सीटी-स्कैन मशीन देने की बात कही है। इससे निसंदेह गंगापुरसिटी विधानसभा की जनता को अपितु आसपास के उपखंडों में निवास कर रही जनता को भी फायदा होगा।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि गत दिनों राजस्थान पत्रिका की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया था। इसमें बताया कि पूरा जिला एक ही सीटी स्कैन मशीन के भरोसे है। ये मशीन जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में ही है। कोविड काल में गंगापुरसिटी व उपखण्डों पर इसकी सुविधा मिलनी चाहिए। ताकि मरीजों को सुविधा हो सके। इसके बाद सरकार की ओर से घोषणा की गई है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग