8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोरिंग मशीन की टक्कर से एक जने की मौत, महिला घायल

बोरिंग मशीन की टक्कर से एक जने की मौत, महिला घायल

less than 1 minute read
Google source verification
बोरिंग मशीन की टक्कर से एक जने की मौत, महिला घायल

बोरिंग मशीन

सवाईमाधोपुर. कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर कुस्तला के निकट होटल राम व श्याम व गौशाला के बीच शुक्रवार शाम को बोरिंग मशीन की टक्कर से एक जने की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जबकि महिला का उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामगोपाल योगी (65) व घायल उनकी पत्नी सिंगोणी(60) निवासी बनेठा है। दोना दंपति स्कूटी पर सवार होकर सूरवाल स्थित किसी देवता के स्थान पर आए थे। वापस लौटते समय कुस्तला के निकट होटल राम-श्याम व गौशाला के बीच रास्ते में हाइवे पर सामने से आ रही बोरिंग की मशीन ने टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गई। इस दौरान रामगोपाल योगी की रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई, जबकि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद यातायात रहा बाधित
कुस्तला चौकी प्रभारी हरिशंकर बैरवा ने बताया कि घटना के बाद बोरिंग मशीन को जब्त कर लिया है, जबकि बोरिंग चालक मशीन को छोड़कर भाग छूटा। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया था। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग