27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवर व अण्डर ब्रिज हादसों पर लगेगी लगाम

223 रेल लाइन परियोजनाओं में चल रहा काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 21 Oct 2018, 11:51 AM IST

patrika

railway crossing

सवाईमाधोपुर. रेलवे ने फाटक व बिना फ ाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से देश भर में नई रेल लाइन परियोजनाओं पर रेलवे गेट के स्थान पर ओवर व अण्डर ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे के अनुसार 2020 तक सभी रेलवे क्रासिंग को फाटक विहीन कर ओवर या अण्डर ब्रिज का निर्माण करा दिया जाएगा।
कोटा मण्डल में नहीं बिना गेट का रेलवे क्रॉसिंग
रेलवे बोर्ड की ओर से हाल ही में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे के कोटा मण्डल में सभी क्रॉसिंग पर फाटक लगा दिए गए हैं। वर्तमान में कोटा मण्डल के सभी क्रॉसिंग पर फाटक लगा दिए गए हैं। इसी प्रकार भोपाल व जबलपुर मण्डल में भी एक भी बिना फाटक का रेलवे क्रॉसिंग नहीं है।
223 रेल लाइन परियोजनाओं में चल रहा काम
देश भर में रलवे क ी ओर से वर्तमान में 223 रेल लाइन परियोजाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी परियोजनाओं में समपार लेवल क्रॉसिंग नहीं देने का फैंसला किया गया है। रेलवे ने देश भर में 31 मार्च 2020 तक देश में बिना फाटक वाले सभी रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने की घोषणा की है।
यह है आंक ड़े...
वर्ष मौत
2015 135
2016 105
2017 104
2018 73
इनका कहना है....
रेलवे की ओर से 2020 तक सभी क्रॉसिंग पर फाटक लगाने व नई रेल परियोजनाओं में ओवर व अण्डर ब्रिज बानने की कवायद की जा रही है। ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
- शिवलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग