
जयपुर- बयाना टे्रन की छतों पर बैठकर यात्रा करते यात्री।
चौथकाबरवाड़ा. राखी के त्योहार घर पहुंचने की जल्दी में लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेनों व बसों में सफर कर रहे हैं। राखी का त्योहार होने के कारण शनिवार को ट्रेनों में काफी भीड़ रही। यात्रियों को ट्रेन की छतों पर बैठ कर यात्रा करनी पड़ी। शनिवार को जयपुर-बयाना ट्रेन में काफी भीड़ होने से ट्रेन की गति धीमी रही। कई स्टेशनों पर चेन पुलिंग होने के कारण चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे की देरी देरी से पहुंची। भीड को देखते हुए स्टेशन पर कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके।
रेलवे प्रशासन की दिखी लापरवाही : गौरतलब है कि त्योहारों पर ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि ज्ञ्को ध्यान में रखते हुए स्टेश् ानों पर जीआरपी के जवान तैनात किए जाते हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते सवाईमाधोपुर-जयपुर के बीच स्थित चौथकाबरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में यहां यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से दूसरे नम्बर के प्लेटफार्म पर बेखौफ पटरिया कूदते नजर आए।
पिछले साल राखी के मौके पर पांच जनों की हुई थी मौत : गौरतलब है कि गत वर्ष राखी के त्योहार से एक दिन पहले सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के गेट पर लटक रही भीड़ में शामिल कुछ युवक दूसरी ट्रेन से की चपेट में आ गए थे। इसमें पांच युवकों की जान चली गई थी। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर भी कोई सबक नहीं सीखा।
अटका पुल का कार्य चौथकाबरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल बनाए जाने की स्वीकृति मिलने के साथ निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन एफओबी के ठेकेदार द्वारा कार्य धीमी गति से किए जाने से लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोग जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर हैं।
Published on:
26 Aug 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
