7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवा चार लाख महिला वोटर की रहेगी भागीदारी

www.patrika.com/rajasthan-news

3 min read
Google source verification
 रंगोली सजाकर कैंडल मार्च करती महिलाएं।

बाटोदा के अटल सेवा केन्द्र पर रंगोली सजाकर कैंडल मार्च करती महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले में सवा चार लाख महिला मतदाताओं की अहम भागीदारी रहेगी। जिले में 9 लाख 13 हजार 623 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन ने बताया कि जिले में 4 लाख 89 हजार 292 पुरुष, 4 लाख 24 हजार 321 महिला एवं दस अन्य कुल 9 लाख 13 हजार 623 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को जिले में 4 लाख 87 हजार 592 पुरुष, 4 लाख 22 हजार 392 महिला कुल 9 लाख 9 हजार 984 मतदाता नामांकित थे। 19 नवंबर तक हुए अद्यतन के बाद 1 हजार 700 पुरुष एवं 1 हजार 929 महिला मतदाता एवं अन्य दस मतदाता कुल 3 हजार 639 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। अद्यतन के बाद विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र गंगापुर में 1 लाख 26 हजार 59 पुरुष, 1 लाख 7 हजार 446 महिला एवं अन्य 9 कुल दो लाख 33 हजार 514 मतदाता है। इसी प्रकार बामनवास विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 19 हजार 404 पुरुष, 1 लाख 2 हजार 457 महिला कुल 2 लाख 21 हजार 861 मतदाताओं के नाम है। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 लाख 25 हजार 99 पुरुष, 1 लाख 10 हजार 914 महिला एवं एक अन्य कुल 2 लाख 36 हजार 14 मतदाता है। खंडार विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 18 हजार 730 पुरुष, 1 लाख 3 हजार 504 महिला कुल 2 लाख 22 हजार 234 मतदाता शामिल है।


महिलाओं ने सजाई रंगोली, निकाला कैंडल मार्च
बाटोदा. मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए अटल सेवा केन्द्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महिलाओं ने रंगोली सजाई व केंडल मार्च किया गया। ग्राम पंचायत बाटोदा के ग्राम विकास अधिकारी विश्राम गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक मीना सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व कार्मिक मौजूद थे। इधर गुरुवार को सरगम सप्ताह में पुरुष वर्ग की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों ने दौड़ लगाकर मतदान करने का संदेश दिया।


रैली निकाल किया जागरूक
सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मनाए जा रहे सरगम सप्ताह के तहत गुरुवार को राउमावि कुस्तला में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने अवश्य मतदान करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इसके बाद पोस्टर, रंगोली व निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक)महेशचन्द शर्मा ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। इस दौरान बुद्धिप्रकाश जैन, रघुनन्दन गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद शर्मा, नवरत्न गुसाईवाल आदि मौजूद थे।


वोट मैराथन कार्यक्रम का आयोजन
भाड़ौती. कस्बे में गुरुवार दोपहर को महिला एवं बाल विकास परियोजना बौंली के तहत एक कॉलेज में वोट मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमजन में मतदान को लेकर जागरूकता के लिए आयोजित सरगम विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली सजाकर मतदान की महत्ता बताई और शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। सीडीपीओ डॉ. इंदिरा शर्मा की अध्यक्षता में महिला पर्यवेक्षक विमला देवी, पुनीराम मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शकुंतला देवी, डायरेक्टर रामोतार शर्मा आदि ने रंगोली का अवलोकन किया। वहीं, दोपहर बाद को वोट मैराथन निकाली गई। कॉलेज व रा.उच्च मा. विद्यालय की छात्राओं द्वारा 500 मीटर की दौड़ लगाई। मैराथन में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशासहयोगिनी आदि ने भागीदारी निभाई।


मानव शृंखला बनाई, दिया संदेश
भगवतगढ़. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमूणकलां में सरगम सप्ताह के तहत गुरुवार को स्कूल के बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर राजस्थान का नक्शा बनाते हुए लोगों को आगामी विधानसभा में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने मतदान को लेकर विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए लोगों को अपने मत का महत्व समझाया। बीएलओ लक्ष्मीनारायण बैरवा ने मतदाताओं को वोटर स्लीप बांटी।


मतदाताओं को बांटी मतदान पर्ची
चौथ का बरवाड़ा. क्षेत्र में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। ऐसे में निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को मतदान पर्चियां बांटने का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान गुरुवार को बीएलओ मतदाताओं के घर घर जाकर मतदान पर्ची का वितरण कर रहे हैं। साथ ही सात दिसंबर को मतदान करने का आह्वान किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग