सरकारी कार्यालयों में ही नहीं, घरों में पानी के कैम्परों की आपूर्ति हो रही है। इस कारण सामने आता है कि कई पाइप लाइन सीवर लाइन से कनेक्ट हो जाती है। इससे आए दिन गंदा पानी आता है। जिसे सही करने में ही कई दिन लग जाते हैं। इसका ही उदाहरण गत दिनों वैद्य कॉलोनी में देखने को मिला। जहां कई दिनों तक सीवर का गंदा पानी आता रहा। बाद में उपभोक्ता ने अपने स्तर पर ही सही कराया। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन मार्ग पर पॉश कॉलोनी में आए दिन गंदा पानी आता है। स्थानीय निवासी राजेन्द्र सैन ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।