7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चले झरने तो उमड़े लोग, देखें सवाईमाधोपुर में यह है पिकनिट स्पॉट

पर्यटकों ने झरनों का उठाया लुत्फ

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

patrika

सवाईमाधोपुर . जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद अमरेश्वर महादेव मंदिर, सीतामाता मंदिर व जोजेश्वर आदि स्थानों पर बारिश के बाद झरने शुरू हो गए हैं। अवकाश के चलते शहरवासी व पर्यटक धार्मिक स्थलों पर घूमने निकले और बारिश में बहते झरनों के बीच नहाने का आनंद उठाया।
छलकने को तैयार गिलाई सागर बांध
खण्डार. उपखण्ड क्षेत्र के एक मात्र बांध गिलाई सागर में सावन के महिने में हो रही अच्छी बारिश से पानी की आवक हो रही है। इससे बांध छलकने को तैयार है। ग्रामीण नवसाद खान, अवधेश तिवारी, रणवीर माली आदि ने बताया कि गिलाई सागर बांध में अब तक करीब 20 फीट के लगभग पानी आ गया हैं और दो फीट पानी आने के बाद बांध छलक पड़ेगा। वर्ष 2012 में बांध पर तीन फीट की चादर चली थी । इसके बाद अब यह पूरा भरने की कगार पर है।
शिवकुंड पर पिकनिक मनाने वालों की रही भीड़
भगवतगढ़. अरनेश्वर महादेव शिवकुंड धाम पर रविवार को पिकनिक मनाने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने एवं मौसम सुहावना होने से दिनभर शिवकुंड धाम पर मेले जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने दिनभर शिवकुंड में जलक्रीड़ा का आनन्द उठाया तथा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। कस्बे के सदर बाजार युवा मित्र मंडली की ओर से रविवार को भगवान भोलेनाथ के सहस्रघट भरा गया। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने शिवकुंड पर ही दाल , बाटी-चूरमा बनाकर भोजन का आनंद लिया। वहीं शिवकुंड के ऊपर पहाड़ों से झरने पर लोगों ने नहाने का आनंद लिया।
झोझेश्वर महादेव का गिरता झरना
बहरावण्डा खुर्द. लहसोड़ा ग्राम पंचायत में मुख्य हाइवे से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित झोझेश्वर महादेव में बारिश के चलते 100 फीट ऊंची पहाड़ी से झरना चालू हो गया। रविवार को दूर-दराज से कई पर्यटक यहां पहुंचे और प्रकृति का लुत्फ उठाया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग