1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार जारी

रेजीडेंट डॉक्टर्स के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में दूसरे दिन शनिवार को भी यहां चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashish Sain

•

Updated: 4 Jun 2016, 9:42 PM IST

चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार जारी

रेजीडेंट डॉक्टर्स के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में दूसरे दिन शनिवार को भी यहां चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा। इस दौरान पीएमओ व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लगाए चिकित्सकों ने व्यवस्था संभाली, लेकिन कई मरीज अस्पताल के चिकित्सकों को दिखाने के इंतजार में बैठे रहे।

रेजीडेंट डॉक्टर्स के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में पूरे प्रदेश में चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांग नहीं माने जाने पर चिकित्सकों ने आगामी आन्दोलन की रणनीति बनाई। सूत्रों के अनुसार सोमवार से चिकित्सक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर सकते हैं।

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. भुवनेश बंसल, डॉ. गोविन्द गुप्ता, डॉ. लखन लाल मीणा, डॉ. सुशील मीणा, जिला प्रवक्ता डॉ. प्रेमराज मीणा सहित चिकित्सकों ने कहा कि अगर सरकार अब भी मांग नहीं मानती है तो मजबूरन चिकित्सकों को पूर्ण कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा।