
कागजों के अभाव में पुलिस ने दर्जनभर वाहन किए जब्त, साथ ही लगाया ये आरोप
भाडौती/सवाई माधोपुर।
क्षेत्र के लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक समीर सिंह के निर्देश पर भाडौ़ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली कागजों के अभाव में जप्त किए।
साथ ही लगाया ये आरोप
भाडोती चौकी प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेगा हाईवे पर से एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त किए गए किए। पुलिस का आरोप है कि ट्रैक्टर ट्रॉली बनास बनास नदी में अवैध बजरी खनन का परिवहन करने के उद्देश्य से बनास नदी की तरफ जा रहे थे जिन्हें पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान संतुष्ट जवाब नहीं देने पर सभी को कागजों के अभाव में जप्त कर लिए गए।
वहीं पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों को भाडौ़ती चौकी में खड़ा किया गया है। वाहनों पर कार्रवाई को लेकर भाडोती पुलिस मुस्तैद नजर आई। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
Published on:
09 Jan 2019 10:19 pm
