
Polio medicine given to children from house to house
सवाईमाधोपुर. बच्चों को दवा पिलाकर पोलियों से जंग जीतने के लिए रविवार को शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को अभियान की मोबाइल टीमों ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। साथ जिले में अभियान की मॉनिटरिंग करने के लिए नियुक्त किए गए मॉनिटर्स ने भी घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने की जांच की।सभी मॉनीटर्स ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तेजराम मीना ने बताया कि अभियान में 331680 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार के दिन बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई गई और दो दिन घर घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। जिले में 1529 फिक्स बूथों के साथ 177 ट्रांजिट बूथ एवं मोबाइल टीम ने बच्चों को दवा पिलाई।
गंगापुसिटी. क्षेत्र में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 5 वर्ष तक के बच्चों की चौखट पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान को मजबूती दी। अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को भी घर-घर पहुंचकर वंचित बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। शहर नोडल प्रभारी डॉ. भरत कुमार गोयल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अभियान के दूसरे दिन 5340 बच्चों ने पोलियो खुराक गटकी। वहीं मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मीना नेे बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 10354 बच्चों को दवा पिलाई गई।
बामनवास . पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। रविवार को बूथ पर दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को चिह्नित कर अभियान से जुड़े कार्मिकों ने घर-घर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाई।ग्राम पंचायत पट्टीकलां एवं पट्टीखुर्द में सुबह कार्मिकों को दवा पिलाने के लिए डोर टू डोर संपर्क करते देखा गया। कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट नहीं पाए।
इसके लिए वे लोगों से छोटे बच्चों की जानकारी लेते रहे। इससे पूर्व सोमवार को बूथों पर कुल लक्ष्य का 80 प्रतिशत आंकड़ा हासिल कर लिया गया। बीसीएमएचओ डॉ. नंदकिशोर बोहरा के अनुसार उपखण्ड क्षेत्र के 251 बूथों पर 26 हजार 251 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत बूथों पर सोमवार को 20 हजार 813 बच्चों को दवा पिला दी गई। शेष रहे बच्चों को सोमवार व मंगलवार को दवा पिलाने का कार्यक्रम तय है।
Published on:
21 Jan 2020 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
